1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर में आया बंपर चढ़ावा, मिला 31 करोड़ से ज्यादा कैश; 930 ग्राम सोना और 92 KG चांदी

राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर में आया बंपर चढ़ावा, मिला 31 करोड़ से ज्यादा कैश; 930 ग्राम सोना और 92 KG चांदी

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Oct 16, 2026 11:45 pm IST,  Updated : Oct 16, 2026 11:45 pm IST

चितौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाया है। लोगों ने मंदिर को 31 करोड़ रुपये से ज्यादा दान किए हैं। मंदिर को 930 ग्राम से ज्यादा सोना भी मिला है।

Sanwaliya Seth Donations- India TV Hindi
सांवलिया सेठ मंदिर को भारी-भरकम चढ़ावा मिला है। Image Source : REPORTERS INPUT (फाइल फोटो)

राजस्थान के चितौड़गढ़ में इस बार सांवलिया सेठ मंदिर में बंपर चढ़ावा आया है। भंडार से 31 करोड़ 17 लाख से ज्यादा कैश निकला है। श्रद्धालुओं ने 930 ग्राम गोल्ड और 92 किलो चांदी दान की है। दानपेटियों से अमेरिका, ब्रिटेन समेत 19 देशों की की फॉरेन करेंसी भी मिली है। जानें इस बार मंदिर को कितना दान मिला है।

दानपेटियों से निकला 23 करोड़ से ज्यादा का कैश

बता दें कि हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर सांवलिया सेठ की दानपेटियां खोली जाती हैं। इस बार मंदिर का भंडार 9 अक्टूबर को खोला गया। 5 चरणों में कैश की गिनती की गई। अंतिम चरण की गिनती कल यानी 15 अक्टूबर को खत्म हुई है। पांचों चरणों में दानपेटियों से कुल 23 करोड़ 58 लाख 44 हजार से ज्यादा कैश मिला है।

श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पेमेंट और मनीऑर्डर से ही भेज दिए 7 करोड़

जान लें कि श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पेमेंट और मनीऑर्डर से 7 करोड़ 59 लाख 47 हजार रुपये भेजे हैं। कुल कैश 31 करोड़ 17 लाख 92 हजार से ज्यादा का है। चढ़ावे में 930 ग्राम 100 मिलीग्राम सोना और 92 किलोग्राम 242 ग्राम 320 मिलीग्राम चांदी भी आई है। भक्तों की तरफ से श्रद्धापूर्वक चढ़ाए गए सोने-चांदी के जेवरात श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

कई व्यापारी सांवलिया सेठ को मानते हैं बिजनेस पार्टनर

गौरतलब है कि भगवान सांवलिया सेठ को कई व्यापारी भी अपना बिजनेस पार्टनर मानते हैं, इसलिए वो बिजनेस में होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा सीधे दानपेटी में डालते हैं। यही वजह है कि हर महीने सावंलिया सेठ के भंडार से निकलने वाली दान राशि करोड़ों रुपयों में होती है।

अगस्त में भी मंदिर को मिला था भारी-भरकम चढ़ावा

इसी साल, अगस्त में जब सांवलिया सेठ मंदिर के चढ़ावे की गिनती की गई थी, तो उसमें भंडार दानपेटी से कुल 27 करोड़ 89 लाख 54 हजार 347 रुपये की दानराशि प्राप्त हुई है। चढ़ाने में 1 किलोग्राम 38 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना और 133 किलोग्राम 653 ग्राम चांदी मिली थी। इसके साथ ही, मनीऑर्डर, ऑनलाइन पेमेंट और भेंट के माध्यम से 7 करोड़ 77 लाख 10 हजार 81 रुपये मिले थे।

ये भी पढ़ें- सांवलिया सेठ को 4 महीने में मिला 153 करोड़ से ज्यादा चढ़ावा, 4 Kg सोना और 386 किलो चांदी भी दिया दान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।