1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर में 82 वर्षीय महिला ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, घर में बंदकर बेटी और दामाद गए थे अजमेर

जयपुर में 82 वर्षीय महिला ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, घर में बंदकर बेटी और दामाद गए थे अजमेर

 Published : Jun 04, 2026 02:32 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 02:37 pm IST

पुलिस ने बुजुर्ग महिला का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

राजस्थान की राजधानी जयपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र स्थित एक आवासीय सोसाइटी में 82 वर्षीय महिला ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, यह घटना सनसिटी के जय विलास अपार्टमेंट में हुई, जहां लक्ष्मी जैन अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती थीं। 

घर में बुजुर्ग महिला अकेले थी बंद

पुलिस ने कहा कि बुधवार को महिला के परिजन अजमेर गए हुए थे। लक्ष्मी की तबीयत ठीक नहीं होने व नजर कमजोर के कारण वे फ्लैट को बाहर से बंद कर गए थे। 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर पर अकेली रह रही थी।

बालकनी से लगाई छलांग

प्राथमिक जांच के अनुसार, गुरुवार सुबह लक्ष्मी ने बालकनी से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें जमीन पर लहूलुहान अवस्था में देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। लक्ष्मी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हरमाड़ा थाना प्रभारी उदय सिंह यादव ने कहा, 'प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।'

स्थानीय लोगों ने जताई हैरानी

इस मामले पर अभी मृतक के परिजनों का बयान सामने नहीं आया है। आवासीय सोसाइटी के लोग इस घटना के बाद से हैरान हैं। परिजनों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस सभी एंगलों पर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: 

'दिल्ली में सब चलता है', मालवीय नगर अग्निकांड पर होटल मालिक का बेहूदा जवाब

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन, दिल्ली में अवैध होटल और संपत्तियों पर चलेगा अभियान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।