1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर
  4. राजस्‍थान में कोहरा बना काल, 40 से अधिक वाहन भिड़े, 18 लोग घायल

राजस्‍थान में कोहरा बना काल, 40 से अधिक वाहन भिड़े, 18 लोग घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 03, 2019 01:49 pm IST,  Updated : Feb 03, 2019 01:49 pm IST

राजस्थान में सीकर जिले के खाटूश्याम जी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण रोडवेज की तीन बसों, चार निजी बसों और करीब 33 चार पहिया वाहनों की भिड़ंत में करीब 18 लोग घायल हो गए।

Fog- India TV Hindi
Fog

राजस्थान में सीकर जिले के खाटूश्याम जी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण रोडवेज की तीन बसों, चार निजी बसों और करीब 33 चार पहिया वाहनों की भिड़ंत में करीब 18 लोग घायल हो गए। 

खाटूश्याम जी थाने के प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि सीकर—जयपुर राजमार्ग पर पलसाना मोड से मंडा मोड चौहरे के बीच करीब एक से डेढ किलोमीटर के दायरे में रोडवेज बस, निजी बस और करीब 33 कार/जीपों की आपस में टक्कर हो गई। घने कोहरे के कारण हुए इस हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के सिलसिले में 27 शिकायतें खाटूश्याम जी थाने को और करीब 25 शिकायतें रानोली थाने को मिली हैं। घायलों को तीन एम्बुलेंस से अलग अलग अस्पतालों में भेजा गया। ज्यादातर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 

रानोली के थानाधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता महज एक-दो फुट थी। ऐसे में सामने कुछ नजर नहीं आने की वजह से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jaipur से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें राजस्थान