1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर
  4. जयपुर: SSC जैसी बड़ी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, हाईटेक गैज़ेट से करते थे नकल

जयपुर: SSC जैसी बड़ी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, हाईटेक गैज़ेट से करते थे नकल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2019 10:28 am IST,  Updated : Nov 25, 2019 10:28 am IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

Examination - India TV Hindi
Examination 

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कर्मचारी चयन आयोग यानि एसएससी और अन्य बड़ी परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर नकल करवाता था। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह सरगना कई बड़े परीक्षाओं में ब्लूटूथ व हाईटेक गैजेट के साथ परीक्षा देते थे और उसके लिए अभ्यर्थियों से मोटी रकम भी लेते थे। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये गिरोह कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टास्किंग नॉन टेक्निकल परीक्षा में 2 से 5 लाख रुपये तक ले रहा था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। माना जा रहा है कि इस मामले में आगे भी कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jaipur से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें राजस्थान