1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. बैंक से लाखों का कैश लेकर निकला युवक, बदमाशों ने जबरन कार में बैठाया, जयपुर में किडनैपिंग का LIVE वीडियो

बैंक से लाखों का कैश लेकर निकला युवक, बदमाशों ने जबरन कार में बैठाया, जयपुर में किडनैपिंग का LIVE वीडियो

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 26, 2025 07:53 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 11:58 pm IST

किडनैपिंग की ये घटना दिन के 12 बजे के आसपास हुई है। पुलिस की टीम भी दिनदहाड़े हुई किडनैपिंग को लेकर हैरान है। किडनैपिंग की घटना का वीडियो भी सामने आया है।

बदमाशों ने युवक को किया किडनैप- India TV Hindi
बदमाशों ने युवक को किया किडनैप Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिनदहाड़े अपहरण का मामला सामने आया है। जहां दुर्गापुरा एसएल कट के पास आरबीएल बैंक से रुपए लेकर निकले युवक का कार सवार 4 लोगों ने अपहरण कर लिया। ये चारों बदमाश पीड़ित युवक को करीब 2 किलो मीटर दूर तक ले गए। उसके बाद कार से बाहर पटक कर चले गए। 

जोधपुर का रहने वाला है पीड़ित युवक

अपहरण की घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है, जिसकी जानकारी पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी थी। मिली जानकारी अनुसार, पीड़ित जोधपुर का रहने वाला है। इसका नाम जसवंत है। हाल ही में वह जयपुर आया था।

बैंक से निकाले थे 9 लाख रुपये

पीड़ित जसवंत ने एसएल कट के पास आरबीएल बैंक से 9 लाख रुपए निकाले थे। इसी दौरान कुछ व्यक्ति बैंक में पहुंचे, जिन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और जसवंत को उठा कर ले गए।

जसवंत के साथी बताए जा रहे हैं किडनैपर्स

अपहरण करने के दौरान का लाइव वीडियो भी पुलिस को मिला है। पुलिस इसे आपसी लेनदेन रंजिश का मामला मान रही है। बदमाश पीड़ित के परिचित बताए जा रहे हैं। ये सभी जसवंत के साथी हैं।

मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित ने अभी तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। साथ ही पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाले तो वीडियो में जसवंत बदमाशों के साथ हंसते हुए बात कर रहा था। इसके बाद जब खाते से पैसा निकाले तो उसके बाद आपसी विवाद हो गया। अब पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।