1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जोधपुर: लगातार पांचवें दिन जारी है किसानों का महापड़ाव, तबियत बिगड़ने से एक की मौत

जोधपुर: लगातार पांचवें दिन जारी है किसानों का महापड़ाव, तबियत बिगड़ने से एक की मौत

 Published : Aug 29, 2020 12:33 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 12:33 pm IST

 जोधपुर में लगातार पांचवें दिन किसानों का महापड़ाव जारी है। किसानों ने जोधपुर सीमा के बाहर माणकलाव पर डेरा डाल रखा है। 

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

जोधपुर: जोधपुर में लगातार पांचवें दिन किसानों का महापड़ाव जारी है। किसानों ने जोधपुर सीमा के बाहर माणकलाव पर डेरा डाल रखा है। वहीं धरनास्थल पर युवा किसान नेता पुखराज की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। किसान की मौत के बाद एमडीएम अस्पताल में किसान नेता जमा हो रहे हैं। 

 किसान 833 रुपए बिजली अनुदान और देने और 6 महीने का बिजली माफ करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि वे आज शाम तक राज्य सरकार के रुख का इंतजार करेंगे। आज शाम तक सरकार का रुख देखने के बाद आंदोलन को तेज करने पर रणनीति बनाई जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।