Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan Election 2023: करणपुर में कांग्रेस ने खेला 'सहानुभूति कार्ड', गुरमीत कुन्नर के बेटे को दिया टिकट

Rajasthan Election 2023: करणपुर में कांग्रेस ने खेला 'सहानुभूति कार्ड', गुरमीत कुन्नर के बेटे को दिया टिकट

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Dec 14, 2023 06:54 pm IST, Updated : Dec 14, 2023 06:55 pm IST

25 नवंबर को राजस्थान की 200 में से 199 सीटों पर चुनाव हुए थे। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 5 जनवरी को मतदान होगा।

Ashok gehlot- India TV Hindi
Image Source : PTI पूर्व सीएम अशोक गहलोत

जयपुर: कांग्रेस ने गुरुवार को श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। पार्टी ने दिवंगत विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रूपेंद्र सिंह कुन्नर को टिकट दिया है। रूपेंद्र ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। 19 नवंबर को कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

नामांकन की आखिरी तारीख कब?

25 नवंबर को राजस्थान की 200 में से 199 सीटों पर चुनाव हुए थे। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 5 जनवरी को मतदान होगा। अधिकारी ने बताया कि नामांकन की आखिरी तारीख 19 दिसंबर है और 20 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 22 दिसंबर तक फॉर्म वापस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना आठ जनवरी को होगी।

हार-जीत का नहीं पड़ेगा सरकार पर असर

राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 115 सीट के साथ बहुमत मिला जबकि कांग्रेस 69 सीट पर सिमट गई। यहां पर ये साफ है कि करणपुर विधानसभा सीट पर किसी भी पार्टी का उम्मीदवार जीते या हारे इसका राजस्थान की सियासत पर कोई असर पड़ते नहीं दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें-

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement