1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर में दिखी वकीलों की गुंडागर्दी, गाड़ी से टक्कर लगने पर सरकारी विभाग के ड्राइवर की कर दी पिटाई

जयपुर में दिखी वकीलों की गुंडागर्दी, गाड़ी से टक्कर लगने पर सरकारी विभाग के ड्राइवर की कर दी पिटाई

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Avinash Rai
 Published : Feb 20, 2025 05:54 pm IST,  Updated : Feb 20, 2025 09:01 pm IST

राजस्थान के जयपुर में वकीलों की गुंडागर्दी देखने को मिली है। दरअसल एक मामूली सी कार की टक्कर में वकीलों ने एक सरकारी विभाग के ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का पूरा वीडियो भी हमारे पास मौजूद है।

lawyers Hooliganism in Jaipur driver of a government department was beaten up - India TV Hindi
जयपुर में दिखी वकीलों की गुंडागर्दी Image Source : INDIA TV

राजस्थान के जयपुर में वकीलों की गुंडागर्दी देखने को मिली है। दरअसल जयपुर हाईकोर्ट के बाहर वकीलों ने एक शख्स को बेरहमी से पीटा है। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी से हुई मामूली टक्कर पर एक सरकारी विभाग के चालक को वकीलों ने बीच सड़क पर पीटा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस वहां मौजूद रही और लगातार वकीलों को पुलिस पीटने से मना करती रही। हालांकि बावजूद इसके वकील ड्राइवर को पीटते रहे। बता दें कि वकीलों ने ड्राइवर को इस तरह मारा कि वह रोता रहा और वकील मारते रहे। जानकारी के मुताबिक, वकील सुमेर सिंह और परेश चौधरी ने यह मारपीट की है।

सरकारी विभाग के ड्राइवर की वकीलों ने की पिटाई

बता दें कि पीड़ित ड्राइवर कारखाना बॉयलर विभाग का ड्राइवर है। विभाग के कर्मचारियों ने इसकी शिकायत अशोक नगर थाने में की है। हमारे पास इस घटना का एक वीडियो भी मौजूद है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ वकील एक सरकारी विभाग के कर्मचारी ड्राइवर को मार रहे हैं। इस दौरान लगातार वह रो रहा होता है। बावजूद इसके वकील उसे मार रहे होते हैं। इस दौरान वहां खड़ी पुलिस पीसीआर को वायरलेस पर सूचित कर बताती है कि एक शख्स को कुछ वकील मार-पीट रहे हैं।

वकीलों की गुंडागर्दी

बता दें इसके बाद जब ड्राइवर को वकील छोड़ देते हैं तो वह बैरिकेंडिंग के पास आकर रो रहा होता है। तभी एक वकील फिर वहां आता है ड्राइवर के सिर को बैरिकेडिंग से लड़ा देता है। बता दें कि इस दौरान वकील पीड़ित ड्राइवर को गालियां भी बकते हैं। इस पूरी घटना का वीडियो हमारे पास मौजूद है। पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कर दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि वकीलों की गुंडागर्दी कोई पहली बार देखने को नहीं मिली है। बता दें कि इस तरह की घटना पहले भी कई बार देखने को मिल चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।