1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. खुली जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, साथ रह रही नाबालिग बेटी का रेप कर हुआ फरार

खुली जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, साथ रह रही नाबालिग बेटी का रेप कर हुआ फरार

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 26, 2021 06:36 am IST,  Updated : Nov 26, 2021 06:36 am IST

इस जघन्य अपराध की जानकारी तब सामने आई जब बेटी ने अपनी मां को यह बात बताई और उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस घटना के बाद राजस्थान में खुली जेल की प्रगतिशील अवधारणा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।

जोधपुर: खुली जेल में...- India TV Hindi
जोधपुर: खुली जेल में बंद कैदी अपनी बेटी का बलात्कार करने के बाद फरार Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • कैदी की पत्नी ने उसे छोड़ दिया था जिसके बाद अपनी नाबालिग बेटी को जेल में साथ रखता था।
  • जब कैदी को पता चला कि उसकी पत्नी शिकायत दर्ज कराने वाली है तो खुली जेल से भाग निकला।

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में एक खुली जेल (ओपन-एयर जेल) परिसर में आजीवन कारावास की सजा काट रहा हत्या का दोषी कथित तौर पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के बाद जेल से फरार हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि कैदी की पत्नी ने उसे छोड़ दिया था जिसके बाद वह अपनी नाबालिग बेटी को जेल में अपने साथ रखता था और कथित तौर पर उसका बलात्कार करने के बाद वह जेल से भाग गया।

इस जघन्य अपराध की जानकारी तब सामने आई जब बेटी ने अपनी मां को यह बात बताई और उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस घटना के बाद राजस्थान में खुली जेल की प्रगतिशील अवधारणा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।

पुलिस ने बताया कि जब कैदी को पता चला कि उसकी पत्नी शिकायत दर्ज कराने वाली है तो वह बुधवार को खुली जेल से भाग निकला। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम और जेल से फरार होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।