1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. अशोक गहलोत के तत्कालीन ओएसडी का खुलासा, पूर्व सीएम को थी पेपर लीक की जानकारी, घोटाले का भी आरोप

अशोक गहलोत के तत्कालीन ओएसडी का खुलासा, पूर्व सीएम को थी पेपर लीक की जानकारी, घोटाले का भी आरोप

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 24, 2024 08:19 pm IST,  Updated : May 27, 2024 06:33 pm IST

लोकसभा चुनाव 2024 के सीजन में राजस्थान में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला है। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने अशोक गहलोत पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। ओएसडी ने ये भी कहा है कि गहलोत केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सचिन पायलट की छवि खराब करना चाहते थे।

अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप।- India TV Hindi
अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप। Image Source : SOCIAL MEDIA

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के तत्कालीन ओएसडी लोकेश शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के गहलोत पर बड़े आरोप लगाए हैं। लोकेश शर्मा ने कथित फोन टैपिंग प्रकरण को लेकर गहलोत पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि सचिन पायलट का फोन सर्विलेंस पर रहता था। ओएसडी लोकेश शर्मा ने अशोक गहलोत और खुद के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सुनाया है। ये कथित तौर पर विधायकों की खरीद फरोख्त से जुड़ा ऑडियो प्रकरण था। लोकसभा चुनाव के बीच में ये आरोप कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। 

शेखावत और पायलट की छवि बिगाड़ना चाहते थे गहलोत

लोकेश शर्मा ने कहा है कि संजीवनी मामले का राजनैतिक फायदा उठाने के लिए सीएम हाउस पर साजिश होती थी। अशोक गहलोत केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सचिन पायलट की छवि खराब करना चाहते थे। लोकेश शर्मा ने कहा है कि खुद उस समय के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें सारी रिकॉर्डिंग दी थी, ये रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया से नहीं मिली थी। 25 सितम्बर 2022 को उन्हें कहा गया कि मीडिया में खबर चलवाओ कि जो विधायक शांति धारीवाल के घर जमा है उनकी मांग है कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री ना बनाया जाए, इस तरह अशोक गहलोत ने आलाकमान को अंधेरे में रखा।

पेपर लीक में खुद सिस्टम शामिल था- लोकेश शर्मा

राजस्थान में पेपर लीक के मुद्दे पर लोकेश शर्मा ने कहा कि पेपर लीक में खुद सिस्टम शामिल था। लोकेश ने कहा कि अशोक गहलोत ने अपने लोगों को बचाया, सबकुछ उनकी जानकारी में था। सरकार में खुली छूट दी अशोक गहलोत ने इसीलिए भ्रष्टाचार हुआ। लोकेश ने कहा है कि वह जांच के लिए सारे सबूत वर्तमान सरकार को देने के लिए तैयार हैं। लोकेश ने ये भी आरोप लगाया कि 7 हजार 400 करोड़ रुपये के खर्चे से महिलाओं को मोबाइल फोन देने थे लेकिन ऐसा नहीं है और इसमें बड़ा घोटाला हुआ।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस कह रही- कांग्रेस को वोट मत देना... बांसवाड़ा सीट पर चल रहा अजब-गजब खेल

Loksabha Elections 2024: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने दिया विवादित बयान, बोले- 'बाबर का बच्चा भी.....'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।