1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 108 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 108 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Sep 06, 2024 10:01 am IST,  Updated : Sep 06, 2024 10:01 am IST

राजस्थान के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल यहां 108 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। वहीं 20 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। बता दें कि कार्मिक विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।

Major administrative reshuffle in Rajasthan 108 IAS officers transferred see list- India TV Hindi
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल Image Source : PTI

राजस्थान के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल यहां 108 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। वही 20 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इसी कड़ी में शुभ्रा सिंह को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। श्रेया गुहा को अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग जयपुर बनाया गया है। भास्कर आत्माराम को प्रमुख शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी एवं भू जल विभाग जयपुर बनाया गया है। राजेश कुमार यादव को स्वास्थय विभाग का प्रमुख शासन सचिव बनाया गया है। हेमंत कुमार गेरा को अजमेर के राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। 

किन अधिकारियों का हुआ तबादला

वहीं गायत्री ए राठौड़ को प्रमुख शासन सचिव, चिकित्साव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं पंचायती राज बनाया गया है। वैभव गलरिया को नगरीय विकास एवं आवासन विभाग का प्रमुख शासन सचिव बनाया गया है। टी रविकांत को खान एवं पेट्रोलयिम विभाग का प्रमुख शासन सचिव बनाया गया है। सुबीर कुमार को नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के विभाग का प्रमुख शासन सचिव बनाया गया है। भवानी सिंह देथा को अजमेर राजस्व मंडल का सदस्य नियुक्त किया गया है। विकास सीतारामजी को राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण का अध्क्ष नियुक्त किया गया है।

यहां देखें लिस्ट

वहीं मंजू राजपाल को सहकारिता विकास का शासन सचिव एवं पजीयक , नवीन जैन को वित्त विभाग का शासन सचिव, कृष्ण कांत पाठक को कार्मिक विभाग का शासन सचिव, भीनू प्रकाश एटूरू को जनजातिय क्षेत्रीय विकास विभाग का शासन सचिव, नीरज कुमार पवन को युवा मामले एवं खेल विभाग का शासन सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं रवि जैन को पर्यटन, विभाग, कला, साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग एवं महानिदेशक जवाहर कला केंद्र का शासन सचिव बनाया गया है। सुमित शर्मा को पशुपालन, मत्स्य एवं गौ पालन विभाग का शासन सचिव, रवि कुमार सुरपुर को वित्त (राजस्व) विभाग का शासन सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह कुल 108 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। 

यहां देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।