1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के 28 शहरों में हुआ ब्लैकआउट, सायरन बजते ही घरों-दुकानों की लाइट बंद, फ्लाइट्स-ट्रेनें भी रुकी

राजस्थान के 28 शहरों में हुआ ब्लैकआउट, सायरन बजते ही घरों-दुकानों की लाइट बंद, फ्लाइट्स-ट्रेनें भी रुकी

 Published : May 07, 2025 04:13 pm IST,  Updated : May 07, 2025 11:06 pm IST

शहरों में शाम 7:30 बजे से अलग-अलग समय पर 15 मिनट का ब्लैकआउट रहा। जैसे ही सायरन बजा, शहरों में पूरी तरह ब्लैकआउट किया जाएगा। लोगों ने घरों, दुकानों और दुकानों की लाइटें बंद रखीं।

जैसलमेर ब्लैकआउट से...- India TV Hindi
जैसलमेर ब्लैकआउट से पहले और ब्लैकआउट के बाद। Image Source : X- ANI

Mock Drill in Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों को मिट्टी में तो मिला ही दिया लेकिन साथ ही जंग को लेकर आज सबसे बड़ी मॉक ड्रिल की गई जिसमें लोगों को ये सिखाया गया कि युद्ध के दौरान कैसे बचें। आज जंग से बचने के लिए ब्लैकआउट भी हुआ मतलब कि अगर पाकिस्तान ने भारत पर जवाबी कार्रवाई करने की कोशिश की तो अभी तो सिर्फ आतंकियों का कैंप ध्वस्त हुआ लेकिन अगर युद्ध हुआ तो पूरा पाकिस्तान मिट्टी में मिल जाएगा।

आज देश के 244 जिलों में मॉक-ड्रिल के तौर पर युद्ध वाले सायरन बजाए गए। यह मॉक-ड्रिल नागरिकों को युद्ध के समय बजने वाले सायरन को पहचानने के लिए किया गया। इस दौरान कुछ देर तक युद्ध वाला सायरन बजता रहा। राजस्थान में इस मॉक ड्रिल के लिए 28 शहरों को चुना गया था।

राजस्थान में इन जगहों पर हुई मॉक ड्रिल-

अति संवेदनशील- कोटा, रावतभाटा

संवेदनशील- अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, नाल, सूरतगढ़, आबूरोड़, नसीराबाद (अजमेर), भिवाड़ी  

निगरानी- फुलेरा (जयपुर) नागौर (मेडता रोड), जालौर, ब्यावर (अजमेर), लालगढ़ (गंगानगर), सवाईमाधोपुर, पाली, भीलवाड़ा

15 मिनट के लिए हुआ ब्लैकआउट

प्रदेश के शहरों में शाम 7:30 बजे से अलग-अलग समय पर 15 मिनट का ब्लैकआउट रहा। इस दौरान लोगों ने घरों, दुकानों और दफ्तरों की लाइट बंद रखीं। फायर ब्रिगेड और थानों की गाड़ियों से 2 मिनट तक सायरन बजाया गया। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले जैसी स्थिति का अभ्यास किया गया। जैसे ही सायरन बजा, शहरों में पूरी तरह ब्लैकआउट किया गया। घरों की लाइटें बंद हुई, मोबाइल टॉर्च और स्ट्रीट लाइटें भी बुझाई गईं।

फ्लाइट्स और ट्रेनें भी रुकी

वाहनों की हेडलाइट्स बंद की गई यहां तक कि टोल बूथों और ट्रैफिक लाइट्स पर भी अंधकार छा गया। जयपुर में फ्लाइट्स और ट्रेनें भी रुक गईं। इस दौरान नागरिकों को सिखाया गया कि आपदा या हमले की स्थिति में किस तरह शांत रहकर उचित कदम उठाए जाने चाहिए।

जालोर में सफल मॉक ड्रिल

जालोर में गृह मंत्रालय के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा को लेकर किया सफल मॉक ड्रिल की गई। जालोर के नून पट्टी पर यह मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉक्टर प्रदीप के गावंडे, एसपी ज्ञानचंद यादव सहित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। मॉक ड्रिल में तमाम विभागों का रिस्पॉन्स टाइम नोट किया गया। मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सिविल डिफेंस अग्निशमन सहित आपातकालीन तैयारियों का मूल्यांकन किया गया।

सवाई माधोपुर में मॉक ड्रिल

सवाई माधोपुर में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश अनुसार आज शाम 4 बजे हाउसिंग बोर्ड स्काउट ग्राउंड में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन ने यह जांचा कि अगर आपात स्थिति में विभिन्न विभागों को घटना स्थल पहुंचना हो तो किस तरह से ऐसी आपात स्थितियों में हालातों से निपटा जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।