1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. सेल्फी के चक्कर में गई मां-बेटे की जान, पानी के गड्ढे में डूबने से हुई मौत

सेल्फी के चक्कर में गई मां-बेटे की जान, पानी के गड्ढे में डूबने से हुई मौत

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jun 21, 2026 06:59 pm IST,  Updated : Jun 21, 2026 07:00 pm IST

बाड़मेर में मां-बेटे की मौत का मामला सामने आया है। यहां एक पानी के गड्ढे के पास सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। दोनों का शव बरामद कर लिया गया है।

पानी के गड्ढे में डूबने से मां-बेटे की मौत।- India TV Hindi
पानी के गड्ढे में डूबने से मां-बेटे की मौत। Image Source : REPORTER INPUT

बाड़मेर: जिले में सेल्फी लेते समय गलती से पानी के गड्ढे में गिरने से एक महिला और उसके 7 साल के बेटे की डूबने से मौत हो गई। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के बानो की बेरी दूध गांव में हुई। SHO करतार सिंह ने बताया कि जिया देवी (30) अपने बेटे हितेश (7) के साथ अपने मायके आई हुई थी। रविवार सुबह, जब मां-बेटे घर के पास बनी पानी की टंकी के पास सेल्फी ले रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। मौके पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें बुलाई गईं। पानी निकालने के लिए JCB मशीन से टंकी की दीवार का एक हिस्सा तोड़ा गया। SHO ने बताया कि करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शव बाहर निकाले गए। उन्होंने बताया कि शवों को धोरीमन्ना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और मृतकों के ससुराल वालों को सूचना दे दी गई है।

सेल्फी लेते समय हुआ हादसा

दरअसल, सदर थाना क्षेत्र में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे में मां और बेटे की जान चली गई। यहां खेत में सिंचाई के लिए बने पानी के गड्ढे के पास सेल्फी लेते समय यह दर्दनाक घटना हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, जीया देवी (30) पत्नी गोसाईराम अपने 7 वर्षीय बेटे हितेश के साथ तीन दिन पहले पीहर बानो की बेरी, दूध गांव आई हुई थी। रविवार सुबह परिवार के अन्य सदस्य एक सामाजिक कार्यक्रम में गए हुए थे, जबकि मां-बेटा घर पर अकेले थे। इसी दौरान दोनों खेत में बने पानी के गड्ढे के पास पहुंचे और सेल्फी लेने लगे। 

बेटे को बचाने में गई मां की जान

बताया जा रहा है कि सेल्फी के दौरान अचानक हितेश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। बेटे को डूबता देख मां जीया देवी बिना देर किए उसे बचाने के लिए गड्ढे में कूद पड़ी। पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से डिग्गी की दीवार तोड़कर पानी निकाला गया। करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मां-बेटे के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने दोनों शवों को धोरीमन्ना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मामले की जांच जारी है। (इनपुट- कृष्णा)

यह भी पढ़ें- 

तमिलनाडु: फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से 7 की मौत, 67 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती; CM ने दिए जांच के आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।