1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. सासंद हनुमान बेनिवाल का दावा, CM अशोक गहलोत ने रचा राजस्थान का सियासी घटनाक्रम

सासंद हनुमान बेनिवाल का दावा, CM अशोक गहलोत ने रचा राजस्थान का सियासी घटनाक्रम

 Published : Jul 12, 2020 02:54 pm IST,  Updated : Jul 12, 2020 02:55 pm IST

राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में हर दिन सियासी घटनाक्रम बदल रहा है। लेकिन, इस मामले में नागौर से सासंद हनुमान बेनिवाल के एक बयान ने सियासत में भूचाल ला दिया है।

सासंद हनुमान बेनिवाल का दावा, CM अशोक गहलोत ने रचा राजस्थान का सियासी घटनाक्रम- India TV Hindi
सासंद हनुमान बेनिवाल का दावा, CM अशोक गहलोत ने रचा राजस्थान का सियासी घटनाक्रम Image Source : FILE

जयपुर: राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में हर दिन सियासी घटनाक्रम बदल रहा है। लेकिन, इस मामले में नागौर से सासंद हनुमान बेनिवाल के एक बयान ने सियासत में भूचाल ला दिया है। नागौर से सासंद हनुमान बेनिवाल का कहना है कि इस पूरी पटकथा का नायक, निर्देशक, निर्माता और लेखक खुद अशोक गहलोत हैं। 

सांसद हनुमान बेनिवाल ने बताया कि अशोक गहलोत ने खुद ही खेल रचा और दोष भाजपा तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर डाल दिया। हनुमान बेनिवाल ने खुलासा किया है कि अशोक गहलोत ने बसपा के विधायकों की खरीद-फरोख्त कर उन्हें अपने पाले में मिलाया है।

उन्होंने यह भी कहा कि 'मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेरी पार्टी के तीन विधायकों को भी खरीदने की कोशिश की है। सांसद ने और भी कई खुलासे किए हैं। आरएलपी सांसद हनुमान बेनिवाल का कहना है कि कई विधायको के फोन टेप किये जा रहे हैं। इस पूरे प्राकरण में वसुन्धरा राजे और अशोक गहलोत की मिली भगत है। 

उन्होंने कहा कि पूरे प्रशासन में जो भी फेरबदल किया जा रहा है, वह अशोक गहलोत के इशारे पर ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विधायकों को बकरे की उपाधि देना शोभा नहीं देता है।

बेनिवाल ने कहा कि इस तरह की बातें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नहीं करनी चाहिये। विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में कहानी का असली किरदार ही अशोक गहलोत हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।