1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. निर्दलीय उम्मीदवार नरेशा मीणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, एसडीएम को मारा था थप्पड़

निर्दलीय उम्मीदवार नरेशा मीणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, एसडीएम को मारा था थप्पड़

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Nov 15, 2024 08:00 pm IST,  Updated : Nov 15, 2024 08:03 pm IST

टोंक के पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि मीणा की 14 दिन की न्यायिक हिरासत को और बढ़ाया जा सकता है। मीणा की गिरफ्तार के दौरान हुई हिंसा हुई थी।

नरेशा मीणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत- India TV Hindi
नरेशा मीणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत Image Source : FILE

जयपुर: राजस्थान के टोंक जिले में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेशा मीणा को शुक्रवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मीणा को नाटकीय घटनाक्रम और हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कानून और व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें टोंक जिले के निवाई में एक अदालत में पेश किया। संभावना थी कि मीणा को अदालत में प्रत्यक्ष रूप से पेश किया जाएगा। हालांकि, योजना बदल दी गई क्योंकि उनके समर्थक विभिन्न स्थानों पर इकट्ठा होने लगे और जयपुर-कोटा राजमार्ग को अवरुद्ध करने की चेतावनी दी। 

निर्दलीय उम्मीदवार की पैरवी करने वाले अधिवक्ता सीताराम शर्मा ने बताया, ‘‘पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था का हवाला दिए जाने के बाद अदालत ने नरेश मीणा को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश करने के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान अदालत ने मीणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।’’ पुलिस के अनुसार, मीणा के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित चार मामले दर्ज किए गए हैं।

और बढ़ाई जा सकती है न्यायिक हिरासत

 टोंक के पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि मीणा की 14 दिन की न्यायिक हिरासत को और बढ़ाया जा सकता है। मीणा की गिरफ्तार के दौरान हुई हिंसा हुई थी। उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के बागी नेता द्वारा सैकड़ों लोगों के सामने मतदान केंद्र के बाहर एसडीएम (मालपुरा) अमित चौधरी को थप्पड़ मारे जाने की घटना के एक दिन बाद उस समय बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। इसमें मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया गया था। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।