1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. न्‍यूज
  4. चैकिंग के लिए रोका तो बाइक सवारों ने पुलिस पर थूका, महिलाओं ने भी चलाए पत्थर

चैकिंग के लिए रोका तो बाइक सवारों ने पुलिस पर थूका, महिलाओं ने भी चलाए पत्थर

 Published : Apr 09, 2020 08:36 am IST,  Updated : Apr 09, 2020 08:36 am IST

कोरोना वायरस के खतरे के बीच अपनी ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों बदसलूकी का एक और मामला सामने आया है।

Rajasthan News- India TV Hindi
Rajasthan News Image Source : AP

कोरोना वायरस के खतरे के बीच अपनी ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों बदसलूकी का एक और मामला सामने आया है। यहां बैरियर पर चैकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों पर बाइक सवारों ने थूक दिया और भाग गए। घटना राजस्थान के सवाई माधोपुर की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी पुलिस पर पथराव किया, जिसमें कई महिलाएं भी शामिल थीं। बाद में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर में शिवाड़ के पास पुलिस ने पूछताछ के लिए एक बाइक को रोका। यह सब बाइक सवारों को इतना नागवार गुजरा कि पहले तो वे पुलिस के साथ विवाद करने लगे, फिर बाइक सवारों ने पुलिस पर थूका और उसके बाद पथराव किया। घटना के थोड़ी देर के बाद ही हसनपुरा इलाके के 30 से 40 पुरुष और महिलाओं ने एकत्र होकर पुलिस पर पथराव कर दिया। 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस का दस्ता इलाके में पहुंचा और शांति स्थापित करने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें राजस्थान