1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. न्‍यूज
  4. वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी साथ नहीं रख सकेंगे मोबाइल, जमा कराना होगा डिवाइस

वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी साथ नहीं रख सकेंगे मोबाइल, जमा कराना होगा डिवाइस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2019 09:26 am IST,  Updated : Sep 05, 2019 09:26 am IST

राजस्थान में वीवीआईपी,वीआईपी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अब अपने मोबाइल फोन को साइलेंट मोड पर डाल कर उसे अपने जाप्ता प्रभारी के पास जमा कराना होगा।

Rajasthan Police - India TV Hindi
Rajasthan Police 

जयपुर। राजस्थान में वीवीआईपी,वीआईपी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अब अपने मोबाइल फोन को साइलेंट मोड पर डाल कर उसे अपने जाप्ता प्रभारी के पास जमा कराना होगा। साथ ही,पुलिस कर्मी अब धरना—प्रदर्शन, रोडजाम एवं मेला—त्यौहार आदि की ड्यूटी के दौरान भी अपने मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर सकेंगे। 

पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) एम एल लाठर ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कहा कि वीवीआईपी और वीआईपी ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन को साइलेंट मोड पर कर उसे अपने जाप्ता प्रभारी को जमा कराना होगा। निर्देशों के अनुसार धरना प्रदर्शन, रोड जाम एवं मेला त्यौहार आदि ड्यूटीयों के दौरान कर्मी अपने मोबाइल फोन का अनावश्यक प्रयोग नहीं करेंगे। यातायात व्यवस्था ड्यूटी में नियोजित जाप्ता अपनी ड्यूटी के दौरान अपने मोबाइल फोन को अपने प्रभारी के पास जमा करायेंगे। 

लाठर के अनुसार वीवीआईपी, वीआईपी, मेला त्यौहार, धरना प्रदर्शन, रोड जाम आदि महत्वपूर्ण कानून व्यवस्था ड्यूटी एवं यातायात व्यवस्था में तैनात पुलिस बल अधिकतर समय मोबइल फोन पर वार्ता, चेंटिग इत्यादि में व्यस्त रहते है, जिससे उनका ध्यान अपनी ड्यूटी में नही होकर मोबाइल फोन पर लगा रहता है। इससे ड्यूटी पर विपरीत प्रभाव पडता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें राजस्थान