1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में इंटरनेशनल बॉर्डर से पकड़ा गया पाकिस्तानी रेंजर, बीएसएफ ने की कार्रवाई

राजस्थान में इंटरनेशनल बॉर्डर से पकड़ा गया पाकिस्तानी रेंजर, बीएसएफ ने की कार्रवाई

 Published : May 04, 2025 06:57 am IST,  Updated : May 04, 2025 06:57 am IST

बीएसएफ के राजस्थान फ्रंटियर ने पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लिया है। इसके अलावा एक खबर ये भी है कि पश्चिम बंगाल के हुगली में पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार हुई है।

Pakistani Ranger- India TV Hindi
पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा गया Image Source : REPRESENTATIVE PIC

जयपुर: राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी रेंजर को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को ये जानकारी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटनाक्रम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ। 

पाकिस्तानी रेंजर को बीएसएफ के राजस्थान फ्रंटियर ने हिरासत में लिया है। इससे पहले बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तान रेंजर्स ने 23 अप्रैल को पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़ा था और भारतीय बल के कड़े विरोध के बावजूद उसने उसे सौंपने से मना कर दिया था।

पश्चिम बंगाल के हुगली में पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार

एक खबर ये भी है कि पश्चिम बंगाल के हुगली में पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार हुई है। ये गिरफ्तारी भी शनिवार को हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि फातिमा बीबी 1980 में पर्यटक वीजा पर भारत आई थी और 45 साल से अधिक समय से चंदननगर के कुथिरमठ क्षेत्र में रह रही थी।

फातिमा के पति का नाम मुजफ्फर मलिक है, जोकि एक भारतीय नागरिक है। फातिमा के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने भारतीय नागरिकता के लिए कई बार आवेदन किया था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली। 

अब फातिमा की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उसके प्रत्यर्पण की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। हालांकि, फातिमा की बेटी का दावा है कि उसकी मां के पास भारतीय आधार और पैन कार्ड हैं।

गौरतलब है कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपना रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई तरह की सख्ती की है और पाक नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश जारी किया है। अब पाकिस्तान के ऊपर भारत का प्रेशर बढ़ता जा रहा है। (इनपुट: PTI)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।