Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. प्रेम प्रसंग के शक में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

प्रेम प्रसंग के शक में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61 Published : Feb 15, 2025 03:56 pm IST, Updated : Feb 15, 2025 03:56 pm IST

राजस्थान में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दरअसल यह हत्या प्रेम प्रसंग के संदेह में की गई है। शनिवार को पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

person was shot dead on suspicion of love affair police registered a case investigation continues- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के डीग जिले में प्रेम प्रसंग के संदेह में एक व्यक्ति ने अपनी साली और उसके कथित प्रेमी पर गोली चला दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कथित प्रेमी की मौत हो गई है। उसने बताया कि युवती को पांच गोलियां लगी हैं और सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। जुरहरा थानाधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात बामनवाड़ी गांव में हुई जब पूरन सिंह ने अपनी साली परमजीत कौर और उसके कथित प्रेमी मंजीत (22) पर गोलियां चला दीं। चौधरी ने बताया कि मंजीत की मौके पर ही मौत हो गई और सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है। 

कोटा में छात्र ने की आत्महत्या

बता दें कि इससे पूर्व राजस्थान के कोटा में रहने वाले एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। बता दें कि साल 2025 कोटा में यह 7वां सुसाइड का मामला सामने आया है। कोटा पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा कि मंगलवार की सुबह 18 वर्षीय NEET अभ्यर्थी ने अपने पीजी रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले का रहने वाला अंकुश मीणा डेढ़ साल से कोटा में नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और प्रताप नगर में एक पीजी रूप में रह रहा था। अंकुश ने अपने पीछे कोई संदेश नहीं छोड़ा। हालांकि, पुलिस के संदेह है कि उसने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की। 

क्या बोले पुलिस अधिकारी

दादाबाड़ी थाने के सर्किल इंस्पेक्टर मेंगे लाल यादव ने इस घटना को लेकर कहा कि मंगलवार सुबह लड़के को उसके चचेरे भाई ने पंखे से लटका हुआ पाया, जो उसी मोहल्ले में रहता है। यादव ने बताया कि उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीएनएसएस एक्ट की धारा 194 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। हेड कॉनस्टेबल जितेंद्र ने बताया कि आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम प्रताप नगर स्थित पीजी पहुंची। 

(इनपुट-भाषा)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement