1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. वीकेंड कर्फ्यू की पालना करा रहे पुलिसकर्मी पर हमला, सिर में आई चोट

वीकेंड कर्फ्यू की पालना करा रहे पुलिसकर्मी पर हमला, सिर में आई चोट

 Reported By: Manish Bhattacharya
 Published : Apr 24, 2021 09:38 pm IST,  Updated : Apr 24, 2021 09:38 pm IST

अजमेर में वीकेंड कर्फ़्यू की पालना करा रहे पुलिसकर्मी पर एक युवक ने हमला कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गया।

वीकेंड कर्फ्यू की पालना करा रहे पुलिसकर्मी पर हमला, सिर में आई चोट- India TV Hindi
वीकेंड कर्फ्यू की पालना करा रहे पुलिसकर्मी पर हमला, सिर में आई चोट

अजमेर (राजस्थान): अजमेर में वीकेंड कर्फ़्यू की पालना करा रहे पुलिसकर्मी पर एक युवक ने हमला कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, यातायात पुलिस का सिपाही भागचंद शहर के डिग्गी चौक इलाके में अपनी ड्यूटी कर रहा था। तभी बेवजह सड़क पर घूम रहे युवक को टोका तो वह पुलिसकर्मी से उलझ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

युवक द्वारा की गई मारपीट में सिपाही भागचंद के सर में चोट आई है। सिपाही का जेएलएन अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मारपीट की घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया है, जिसकी जांच उत्तर उपाधीक्षक प्रियंका रघुवंशी कर रही हैं।

आरोपी युवक दरगाह बाजार इलाके का बताया जा रहा है। घटना के बाद मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।