1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से 25 और लोगों की मौत, सामने आए 5771 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस से 25 और लोगों की मौत, सामने आए 5771 नये मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2021 08:54 pm IST,  Updated : Apr 12, 2021 08:54 pm IST

राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 25 और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 2951 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में इस घातक संक्रमण के 5771 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़ कर 3,69,564 हो गई है।

Rajasthan adds 5,771 COVID-19 cases, 25 more deaths- India TV Hindi
राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 25 और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 2951 हो गई है।  Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 25 और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 2951 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में इस घातक संक्रमण के 5771 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़ कर 3,69,564 हो गई है। प्रदेश में उपचाराधीन संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 36,441 हो गई है। बीते चौबीस घंटे में राज्य में अजमेर में 172, अलवर में 327, बारां में 120, भीलवाड़ा में 296, बीकानेर में 136, चित्तौड़गढ़ में 121, डूंगरपुर में 223, जयपुर में 961, जोधपुर में 628, कोटा में 683, पाली में 144, राजसमंद में 139, सिरोही में 185 व उदयपुर में 709 नये संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 1291 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए। 

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 3,30,172 कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हो चुके है। राज्य में इस घातक संक्रमण से बीते चौबीस घंटे में जोधपुर व उदयपुर में पांच—पांच, जयपुर में तीन, बीकानेर व नागौर में दो— दो तथा अजमेर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, गंगानगर, हनुमानगढ़, झालावाड़, करौली व कोटा में एक एक और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई इससे राज्य में अब तक कुल 2951 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें जयपुर में 537, जोधपुर में 326, अजमेर में 233, कोटा में 179, बीकानेर में 171, उदयपुर में 152, भरतपुर में 120, पाली में 113 , सीकर में 104 व नागौर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

इस बीच राजस्थान कोरोना वायरस रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराकें लोगों को लगाने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। राजस्थान ने सोमवार सुबह तक टीके की एक करोड़ खुराकें लगाने का आंकड़ा पार कर लिया। राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने टीके की एक करोड़ से अधिक खुराकें लगाने के लिए राज्य के चिकित्सा कर्मिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह तक टीके की एक करोड़ से ज्यादा खुराकें लगवाने वाला राजस्थान देश का दूसरा राज्य बन गया है। 

डॉ. शर्मा ने बताया कि राज्य में रविवार तक कोविड रोधी टीके की 99,83,418 खुराकें लगाई जा चुकी थीं और सोमवार सुबह तक यह आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया। उन्होंने बताया कि राज्य में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया जा चुका है और राज्य में 3380 सरकारी और 188 निजी केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। चिकित्सा मंत्री ने बताया कि गत चार दिनों से औसत 4.70 लाख लोगों का प्रतिदिन टीकाकरण किया गया है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।