राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बाकी है। सीएम अशोक गहलोत दोबारा सरकार में आने का दावा कर रहे हैं तो भाजपा भी सत्ता पाने के लिए दमखम लगा रही है। राज्य में भाजपा के केंद्रीय नेता भी लगातार रैली कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस चुनाव से जुड़ी हर अपडेट इस Live Blog में
- Hindi News
- राजस्थान
- Rajasthan Assembly Election : अमित शाह ने गहलोत की जादूगरी पर कसा तंज, सीएम बोले- उन्हें मुद्दों की जानकारी नहीं है
Rajasthan Assembly Election : अमित शाह ने गहलोत की जादूगरी पर कसा तंज, सीएम बोले- उन्हें मुद्दों की जानकारी नहीं है
राजस्थान में इस महीने की आखिर में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं। चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे। आइए जानते हैं इस चुनाव के सभी अपडेट
Rajasthan Assembly Election Live
-
2:55 PM (IST) Nov 08, 2023
कांग्रेस का जहाज डूब रहा: केंद्रीय मंत्री शेखावत
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बुधवार को दावा किया कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करेगी। शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में आ रही है और कांग्रेस का जहाज डूब रहा है। शेखावत ने कहा कि इस डूबते जहाज को छोड़कर कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह तय है कि भाजपा आएगी, कांग्रेस जाएगी।
-
2:40 PM (IST) Nov 08, 2023
परंपरा टूटेगी, हमारी सरकार बनेगी : पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बुधवार को विश्वास जताया कि राजस्थान में हर विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने की परंपरा इस बार टूटेगी और प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी लोगों का ध्यान विकास के मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रही है।
-
12:49 PM (IST) Nov 08, 2023
राठौड़ प्रचार में सक्षम नहीं- गहलोत
सीएम गहलोत ने जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने राज्य में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा और राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
-
11:26 AM (IST) Nov 08, 2023
जांच के आदेश
इस हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह को दूसरे वाहन में परबतसर ले जाया गया जहां उन्होंने रैली को संबोधित किया। वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि इस घटना की जांच करायी जायेगी। जयपुर में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि मामले की जांच के आदेश दिये जायेंगे।
-
10:20 AM (IST) Nov 08, 2023
बाल-बाल बचे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का काफिला बिदियाद गांव से परबतसर की ओर जा रहा था। इस दौरान उनका काफिला एक गली से गुजरा जिसकी दोनों ओर दुकान और घर थे। इस दौरान उनके रथ का ऊपरी हिस्सा तार की चपेट में आ गया जिसके बाद स्पार्किंग हुई।
-
9:28 AM (IST) Nov 08, 2023
सात गारंटी पर चुनाव लड़ेंगे: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस राज्य की जनता के लिए घोषित सात गारंटी पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर दो करोड़ लोगों तक पहुंचने का इरादा रखते हुए पूरे राजस्थान में एक हजार गारंटी शिविर लगाए जाएंगे।
-
8:39 AM (IST) Nov 08, 2023
नए जादू की कोशिख
भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान के अंदर जो झूठे वादे किए थे उनकी पोल पिछले पांच साल में पूरी तरह से खुल गई। अब जादूगर (अशोक गहलोत) लोगों को फिर भ्रमित करने के लिये नया जादू करने की कोशिश कर रहे हैं।
-
8:26 AM (IST) Nov 08, 2023
कांग्रेस स्वार्थ के लिये काम करती है: राज्यवर्धन सिंह
भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस केवल स्वार्थ के लिये काम करती है। जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी राठौड़ ने कांग्रेस पर झूठे वादे करने का भी आरोप लगाया।
-
7:41 AM (IST) Nov 08, 2023
उन्हें राज्य के मुद्दों की समझ नहीं- गहलोत
गहलोत ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा उन्हें राज्य के मुद्दों की जानकारी नहीं है। उन्होंने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव अभियान राजस्थान के वास्तविक मुद्दों पर केंद्रित होगा।
-
7:00 AM (IST) Nov 08, 2023
सबसे भ्रष्ट सरकार- अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार "सबसे भ्रष्ट" है और वह "तुष्टिकरण की सभी सीमाएं" लांघ चुकी है। उन्होंने कांग्रेस पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अपमान करने का आरोप लगाया और लोगों से राज्य की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का लक्ष्य अपने बेटे राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है जबकि राजस्थान में अशोक गहलोत अपने बेटे वैभव गहलोत को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।
-
6:29 AM (IST) Nov 08, 2023
कोई जादूगर ही ऐसा कर सकता है
केंद्रीय गृह मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान में मौजूदा अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में राज्य में कानून-व्यवस्था, बिजली और पिछली भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई स्वास्थ्य सुविधाएं "गुम" हो गईं। इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा,‘‘यह तो कोई जादूगर ही कर सकता है।’’