1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से 13 और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 60666 हुई

राजस्थान में कोरोना वायरस से 13 और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 60666 हुई

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 16, 2020 01:19 pm IST,  Updated : Aug 16, 2020 01:19 pm IST

राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 875 हो गई है।

राजस्थान में कोरोना वायरस से 13 और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 60666 हुई- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस से 13 और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 60666 हुई Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 875 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 687 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 60,666 हो गयी है। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को राज्य में संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हुई जिनमें बीकानेर,जयपुर में तीन-तीन, अजमेर, भीलवाडा और सीकर में दो-दो और उदयपुर में एक व्यक्ति शामिल है। 

इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 875 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 232 हो गयी है जबकि जोधपुर में 87, भरतपुर में 65, अजमेर में 59, बीकानेर में 57, कोटा में 53, नागौर,पाली में 37-37, अलवर में 23 और धौलपुर में 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। 

वहीं, रविवार सुबह तक राज्य में संक्रमण के 687 नये मामलों में जयपुर में 66,जोधपुर में 57, बीकानेर में 49, कोटा में 48, अजमेर में 47, बाडमेर में 40, सीकर में 39, उदयपुर में 38, भरतपुर में 31,चित्तोडगढ,बांरा,टोंक में 28-28, अलवर,पाली में 27-27,नागौर में 24, सवाईमाधोपुर में 21, भीलवाडा,झुंझुनूं में 20-20, झालावाड में 18, बूंदी में 15,गंगानगर में 5, करौली में 3, हनुमानगढ,जैसलमेर, डूंगरपुर और जालौर में दो-दो नये मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।