1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस के रिकार्ड 1317 नये मामले आए सामने, 14 और मरीजों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस के रिकार्ड 1317 नये मामले आए सामने, 14 और मरीजों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 16, 2020 10:23 pm IST,  Updated : Aug 16, 2020 10:23 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 14 और मौत हुईं जिससे राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 876 हो गई है।

Rajasthan Jaipur Coronavirus cases latest update news till 16 august - India TV Hindi
Rajasthan Jaipur Coronavirus cases latest update news till 16 august  Image Source : FILE PHOTO

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 14 और मौत हुईं जिससे राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 876 हो गई है। इसके साथ ही रिकार्ड 1317 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 61296 हो गयी, जिनमें से 13816 रोगी उपचाराधीन हैं। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को रात साढे आठ बजे तक राज्य में कोविड-19 के 14 और मरीजों कीमौत हुई । उनमें बीकानेर-जयपुर के तीन-तीन, अजमेर-भीलवाडा-सीकर-उदयपुर के दो-दो मरीज थे।

अब राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 876 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 232 हो गयी है जबकि जोधपुर में 87, भरतपुर में 65, अजमेर में 59, बीकानेर में 57, कोटा में 53,नागौर-पाली में 37-37, अलवर में 23 और धौलपुर में 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। 

रविवार (16 अगस्त) रात साढे आठ बजे तक राज्य में सामने आये 1317 नये मामलों में जयपुर के 164, जोधपुर के 135, अलवर के 110, कोटा के 79, अजमेर के 74, बीकानेर के 73, भरतपुर-उदयपुर के 66-66, बाडमेर-सीकर के 61-61, भीलवाडा के 51, चित्तौड़गढ के 50, पाली के 45, बारां के 35, टोंक के 34, नागौर के 33, झालावाड के 32, झुंझुनूं के 26, सवाईमाधोपुर के 25, बूंदी के 18, प्रतापगढ के 17, करौली के 12, गंगानगर-सिरोही के 10-10, राजसमंद-डूंगरपुर के सात-सात, हनुमानगढ के पांच, जैसलमेर के चार, बांसवाडा के तीन, चूरू-जालौर के दो दो नये मरीज हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।