1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Covid-19: जयपुर जिला जेल में मिले 48 कोरोना संक्रमित, राजस्थान में सामने आए 91 नए मामले

Covid-19: जयपुर जिला जेल में मिले 48 कोरोना संक्रमित, राजस्थान में सामने आए 91 नए मामले

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 16, 2020 11:11 am IST,  Updated : May 16, 2020 11:11 am IST

जयपुर के 55 नए मामलों में से 48 तो जिला जेल से ही सामने आए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में बीते तीन दिन में लगातार एक ही दिन में 200 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

Rajasthan: Jaipur records 48 fresh cases of COVID-19; state tally rises to 4838- India TV Hindi
Rajasthan: Jaipur records 48 fresh cases of COVID-19; state tally rises to 4838 Image Source : INDIA TV

जयपुर। राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस के 91 और मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4838 हो गई है। वहीं जयपुर की जिला जेल में 48 संक्रमित मिलने से जेल अधिकारियों में खलबली मच गई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे तक जयपुर में कुल 55, डूंगरपुर में 21, उदयपुर में नौ, सिरोही में दो और कोटा, झुंझुनू तथा भरतपुर में एक-एक नया मामला सामने आया।

जयपुर के 55 नए मामलों में से 48 तो जिला जेल से ही सामने आए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में बीते तीन दिन में लगातार एक ही दिन में 200 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 125 हो गई है।

अकेले जयपुर में ही कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 63 हो गया है, जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

राजस्थान में कोरोना वायरस के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।