1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान नगर निकाय उपचुनाव में लहराया भगवा, विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी जीत

राजस्थान नगर निकाय उपचुनाव में लहराया भगवा, विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी जीत

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : May 08, 2023 11:10 pm IST,  Updated : May 08, 2023 11:10 pm IST

राजस्थान नगर निकाय के उपचुनाव में बीजेपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भाजपा ने 14 सीटों में से 8 सीटों पर जीत दर्ज किया है।

Rajasthan municipal by-elections- India TV Hindi
राजस्थान में बीजेपी को मिली बड़ी जीत Image Source : FILE PHOTO

राजस्थान नगर निकाय उपचुनाव: राजस्थान में 12 जिलों की 14 सीटों के लिए हुए शहरी स्थानीय निकाय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 8 सीटें, कांग्रेस ने 4 जबकि निर्दलीयों ने दो सीटों पर कब्जा जमाया। राज्य चुनाव आयुक्त मधुकर गुप्ता ने कहा, "कुल 14 वार्ड पार्षदों में से आठ उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी से, चार उम्मीदवार कांग्रेस से और दो उम्मीदवार निर्दलीय चुने गए हैं।"

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि लोगों ने राज्य में कांग्रेस शासन के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। जोशी ने कहा, "नतीजों ने साबित कर दिया कि लोगों ने कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार और जंगल राज के खिलाफ अपनी राय जाहिर कर दी है।"

उन्होंने एक बयान में कहा, "नगरपालिका उपचुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया है कि गहलोत सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है।"

जोशी ने कहा कि निकाय उपचुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कुल 14 सीटों में से अकेली भाजपा को आठ सीटों पर जीत मिली है, कांग्रेस मात्र चार सीटों पर सिमट गई; यह 2023 के विधानसभा चुनावों का रूझान है।

रविवार को नगर निकाय उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था और नतीजे सोमवार को घोषित किए गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।