1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan News: राजस्थान में खनन माफियाओं की खैर नहीं! सीएम अशोक गहलोत ने शुरू किया व्यापक अभियान

Rajasthan News: राजस्थान में खनन माफियाओं की खैर नहीं! सीएम अशोक गहलोत ने शुरू किया व्यापक अभियान

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 25, 2022 11:43 pm IST,  Updated : Jul 25, 2022 11:43 pm IST

Rajasthan News: राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा क‍ि उनकी सरकार ने उस खनन माफिया के खिलाफ अभियान शुरू किया है जो वैध खनन के समानांतर काम करता है।

Rajasthan CM Ashok Gehlot(File Photo)- India TV Hindi
Rajasthan CM Ashok Gehlot(File Photo) Image Source : PTI

Rajasthan News: राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा क‍ि उनकी सरकार ने उस खनन माफिया के खिलाफ अभियान शुरू किया है जो वैध खनन के समानांतर काम करता है। इसके साथ ही गहलोत ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर साधु आत्मदाह मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया। गहलोत ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘हमारी सरकार द्वारा खनन माफिया के विरुद्ध अभियान शुरू किया गया है जो वैध खनन के बराबर काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डीग में जांच समिति भेज दी और इस वैध खनन को अवैध खनन बताकर जनता में भ्रम फैलाने का काम किया।

डीग और कामां में अवैध नहीं वैध खनन है: सीएम गहलोत

इसके साथ सीएम अशोक गहलोत कहा, ‘‘राज्‍य के डीग और कामां में जहां खनन के विरुद्ध सन्तों ने आंदोलन चलाया वो अवैध नहीं वैध खनन है। यहां केन्द्र व राज्य सरकार की अनुमति द्वारा खनन पट्टे जारी किए गए जिसके आधार पर वैध तरीके से खनन कार्य हो रहा था।’’ सीएम गहलोत ने कहा, ‘‘वहां 2004 से संतों द्वारा आदिबद्री एवं कनकाचल पर्वत पर धार्मिक भावनाओं के कारण आंदोलन किया जाता रहा है। पूर्व में चाहे कांग्रेस की सरकार हो या भाजपा की, संतों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन वैध खदानों को शिफ्ट या बन्द किया जाता रहा है।’’ 

भाजपा ने वैध खनन को अवैध बताकर जनता में भ्रम फैलाया

गहलोत के मुताबिक, ‘‘हमारी सरकार द्वारा अवैध खनन के खिलाफ शुरू किए अभियान का इस आन्दोलन से कोई संबंध नहीं है। यह बड़ा दुखद है कि BJP एक संत की दुखद मृत्यु पर राजनीति कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डीग में जांच समिति भेज दी और इस वैध खनन को अवैध खनन बताकर जनता में भ्रम फैलाने का काम किया। गहलोत ने कहा, ‘‘वहां हजारों परिवारों की आजीविका इस वैध खनन से जुड़ी थीं परन्तु धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए हमने वैध खनन को बन्द करने का फैसला किया।’’

उल्लेखनीय है कि भरतपुर के डीग में सुसाइड का प्रयास करने वाले साधु विजय दास का शुक्रवार देर रात नई दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मामले की जांच के लिए समिति बनाई जिसने कल इलाके का दौरा किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।