1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पाकिस्तान ने राजस्थान पर हमले के लिए कितने ड्रोन भेजे थे? सामने आ गया आंकड़ा

पाकिस्तान ने राजस्थान पर हमले के लिए कितने ड्रोन भेजे थे? सामने आ गया आंकड़ा

 Published : May 27, 2025 10:38 am IST,  Updated : May 27, 2025 11:35 am IST

BSF के अधिकारी ने बताया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने राजस्थान पर बड़े हमले की कोशिश की थी। इस बारे में भी जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान ने राजस्थान पर हमले के लिए कितने ड्रोन भेजे थे।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : ANI/PTI

भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर शांति का माहौल है। भारत की सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की सेना और उसके आतंकी दोनों ही घुटनों पर आ चुके हैं। पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए ड्रोन, मिसाइल और लड़ाकू विमान भेजे थे। हालांकि, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकम कर दिया। इस दौरान पाकिस्तान ने राजस्थान पर बड़ा हमला किया था। अब इस बात का खुलासा हुआ है कि पााकिस्तान ने राजस्थान की ओर कितने ड्रोन भेजे थे।

राजस्थान पर 413 ड्रोन हमले किए गए

सीमा सुरक्षा बल यानी BSF के महानिरीक्षक (राजस्थान फ्रंटियर) एमएल गर्ग ने जानकारी दी है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने राजस्थान को भी बड़े स्तर पर निशाना बनाया था। पाकिस्तान ने राजस्थान पर 413 ड्रोन हमले किए थे। ये ड्रोन राज्य के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों में में भेजे गए थे। हालांकि, भारत के सैन्य बलों ने इन सभी ड्रोन्स को एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से निष्प्रभावी कर दिया था।

वायुसेना के अड्डे पर भी हुआ हमला

BSF ने बताया है कि पाकिस्तान की सेना ने राजस्थान के फलौदी में स्थित फलौदी वायुसेना के अड्डे को भी निशाना बनाया था। इसके अलावा कई अन्य संवेदनशील जगहों पर हमले किए गए थे। हालांकि, सेना ने जहां और जब जरूरत थी, वहां सटीक समय पर जवाब दिया और सभी हमलों को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की मिसाइलें और ड्रोन भारतीय जमीन को नहीं छू सके और न ही किसी सैन्य या नागरिक ढांचे को नुकसान पहुंचा।

पाकिस्तान ने तैनात की थी सेना

BSF अधिकारी गर्ग ने बताया है कि हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलों को जमीन पर पहुंचने से पहले ही हवा में ही तबाह कर दिया था। इस वजह से भारत की ओर कोई भी नुकसान नहीं हुआ। सिर्फ ड्रोन का मलबा जमीन पर गिरा। BSF अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने सीमा पर अपनी सेना तैनात की थी। हालांकि, भारतीय सैनिक एक इंच भी पीछे नहीं हटे थे। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- राजस्थान से पकड़ा गया एक और जासूस कासिम, पाकिस्तान कनेक्शन के मिले सबूत; पूछताछ जारी

पाकिस्तान के साथ बॉर्डर शेयर करते हैं राजस्थान के 4 जिले, जानें कितनी है लंबाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।