1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Lawrence Bishnoi Jackets: इस मार्केट में बिक रही थी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम की जैकेट, पुलिस ने लिया ताबड़तोड़ एक्शन

Lawrence Bishnoi Jackets: इस मार्केट में बिक रही थी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम की जैकेट, पुलिस ने लिया ताबड़तोड़ एक्शन

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 26, 2025 12:06 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 12:06 pm IST

Lawrence Bishnoi News: राजस्थान पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का महिमामंडन करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम की जैकेट बेच रहे थे। जानें ये पूरा मामला क्या है।

Lawrence Bishnoi Jackets- India TV Hindi
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का महिमामंडन करने वालों पर एक्शन। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान के कोटपूतली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, यहां कुछ युवक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम वाली जैकेट बेच रहे थे। गैंगस्टर के नाम की जैकेट युवाओं तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। इसकी खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ऐसा करने वाले लोगों पर तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने इस मामले में कोटपूतली से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस आर्टिकल में पढ़िए कि ये पूरा मामला क्या है।

लॉरेंस बिश्नोई के नाम की जैकेट्स हुईं सीज

बता दें कि राजस्थान पुलिस ने कोटपूतली कस्बे में गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 35 जैकेट जब्त की हैं। कोटपूतली-बहरोड़ के जिले के एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई के मुताबिक, एक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कोटपूतली कस्बे के सिटी प्लाजा पहुंची थी। वहां से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का प्रचार करने वाली जैकेट बेचते हुए तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है। इनके पास से 35 जैकेट मिली हैं।

कौन कर रहा था लॉरेंस के नाम का प्रचार?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में कृष्ण उर्फ गुड्डू, संजय सैनी और सुरेशचन्द शर्मा का नाम शामिल हैं। ये तीनों ही कोटपूतली इलाके के रहने वाले हैं। एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने साफ किया कि इस तरह के काम समाज में क्राइम को बढ़ावा देते हैं। इसके जरिए, युवाओं को गुमराह किया जाता है।

गैंगस्टर्स का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं

उन्होंने आगे कहा कि लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर का महिमामंडन करने वाले या उनका किसी भी तरह से प्रचार-प्रसार करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एक्शन जारी रहेगा।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

Explainer: घुसपैठियों के पास सारे दस्तावेज तो पहले भी नहीं थे लेकिन अब पश्चिम बंगाल में SIR शुरू होते ही वे क्यों भागने लगे?

Bihar Politics: पिछले 20 साल से नीतीश कुमार के ही इर्द-गिर्द कैसे घूम रही बिहार की राजनीति? समझें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।