1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट को 24 जुलाई तक मिली राहत, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट को 24 जुलाई तक मिली राहत, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2020 03:28 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 03:58 pm IST

राजस्थान उच्च न्यायालय ने सचिन पायलट और 18 अन्य असंतुष्ट कांग्रेसी विधायकों की याचिका पर लगातार सुनवाई करते हुए अब 24 जुलाई तक फैसला सुरक्षित ऱख लिया है।

Ashok Gehlot and Sachin Pilot- India TV Hindi
Ashok Gehlot and Sachin Pilot Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान उच्च न्यायालय ने सचिन पायलट और 18 अन्य असंतुष्ट कांग्रेसी विधायकों की याचिका पर लगातार सुनवाई करते हुए अब 24 जुलाई तक फैसला सुरक्षित ऱख लिया है। सचिन पायलट गुट को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है और 24 तक विधानसभफा स्पीकर कार्रवाई नहीं करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट में आज सुबह 10.30 से शुरू हुई बहस में सभी पक्षों के वकीलों को सुना गया। इस दौरान मुकुल रोहतगी ने पायलट खेमे की ओर से दलीलें पेश की।

मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महांती और न्यायाधीश प्रकाश गुप्ता की अदालत ने सुनवाई करते हुए सचिन पायलट गुट की ओर दायर याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पायलट गुट को फौरी राहत दी है। फैसला सुरक्षित रखने के साथ ही हाईकोर्ट ने 24 जुलाई तक स्पीकर से भी नोटिस मामले में कार्रवाई पर रोक लगाने का आग्रह किया है।

बता दें कि पिछले दस दिन से राजस्थान सरकार पर मंडरा रहे सियासी संकट के बादल मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट में छंट गए लेकिन अब भी सचिन पायलट गुट को पूरी तरह से राहत नहीं मिली है, अब फैसला 24 जुलाई को होना है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।