1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 123 नये मामले, संक्रमण से पांच और मौत

राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 123 नये मामले, संक्रमण से पांच और मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2020 01:08 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 01:08 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से आज पांच और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 435 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 123 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित हुए लोगों की अब तक की कुल संख्या 187,85 हो गयी।

Rajasthan reports 5 more Covid-19 deaths, 123 fresh cases- India TV Hindi
Rajasthan reports 5 more Covid-19 deaths, 123 fresh cases Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से आज पांच और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 435 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 123 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित हुए लोगों की अब तक की कुल संख्या 187,85 हो गयी जिनमें से 3,307 का इलाज चल रहा है।

Related Stories

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को अजमेर में एक, धौलपुर में दो, डूंगरपुर में एक व सिरोही में एक और संक्रमित की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 435 हो गई है।

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 163 हो गयी है जबकि जोधपुर में 53, भरतपुर में 37, कोटा में 23, अजमेर में 19, बीकानेर में 15 और नागौर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 28 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे तक सामने आए मामलों में सीकर में 23, जयपुर में 21, कोटा में 20, दौसा में 17, बीकानेर में आठ, हनुमानगढ़ व राजसमंद में छह-छह नये मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।