1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पानी में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आकर युवक की हुई मौत, सामने आया हादसे का खौफनाक वीडियो

पानी में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आकर युवक की हुई मौत, सामने आया हादसे का खौफनाक वीडियो

 Reported By: Manish Bhattacharya Written By: Subhash Kumar
 Published : Jul 29, 2026 03:00 pm IST,  Updated : Jul 29, 2026 03:00 pm IST

राजस्थान के टोंक में बारिश के पानी में विद्युत करंट दौड़ गया और इसकी चपेट में आने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना ने लोगों को दहला कर रख दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Rajasthan tonk electric shock death- India TV Hindi
करंट लगने से युवक की मौत। Image Source : REPORTER

राजस्थान के टोंक जिले से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को दहला कर रख दिया है। जिले के मालपुरा इलाके में बारिश के पानी में बिजली का करंट दौड़ गया। ये करंट बिजली के पोल से पानी में फैला जिसकी चपेट में आने के कारण एक युवक की जान चली गई है। ये पूरा हादसा महावीर मार्ग बाजार इलाके में देखने को मिला। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मुर्दाघर में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, टोंक शहर के मुख्य बाजार महावीर मार्ग मे बड़ा हादसा घटित हो गया, जब बिजली के एक पोल से पानी में करंट प्रवाहित होने के कारण एक युवक उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही युवक अचेत होकर पास में भरे पानी में गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई गई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और युवक पानी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।आपको बता दें कि इसी साल मार्च महीने में टोंक जिले में ही 11 केवी लाइन ब्लास्ट के साथ टूटकर गिर गई थी। इसके बाद आधा दर्जन घरों में करंट दौड़ गया था। इस दौरान मासूम बच्ची को भी हाई वोल्टेज करंट का झटका लगा था।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना?

करंट लगने से मौत की इस घटना को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, युवक की शिनाख्त राहुल (पुत्र- रामसहाय वर्मा, निवासी- नवीन मंडी मालपुरा) के रूप में हुई है। युवक के मौत की ये दर्दनाक घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में युवक को करंट की चपेट में आकर गिरते हुए साफ देखा जा सकता है।

बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी

टोंक जिले में करंट लगने से युवक की मौत की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। नागरिकों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई और करंट प्रवाहित पोलों की तत्काल जांच कर सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। युवक के शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में आवारा कुत्ते ने मचाया आतंक, बच्चे पर किया हमला, बचाने दौड़ी मां को भी नोंचा, CCTV में कैद हुई घटना

दोस्त की हत्या कर खाटू श्याम पहुंचे आरोपी, फिर YouTube पर खोजा पुलिस से बचने का तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।