1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. होली के रंग में भंग! टोंक में 11 केवी लाइन ब्लास्ट के साथ टूटकर गिरी, आधा दर्जन घरों में दौड़ा करंट

होली के रंग में भंग! टोंक में 11 केवी लाइन ब्लास्ट के साथ टूटकर गिरी, आधा दर्जन घरों में दौड़ा करंट

 Published : Mar 03, 2026 07:33 pm IST,  Updated : Mar 03, 2026 07:34 pm IST

राजस्थान के टोंक शहर में मंगलवार को तेज धमाके के साथ 11 केवी विद्युत लाइन मकान की छत पर गिर गई। उस समय परिवार के सभी लोग होली का जश्न मना रहे थे। पूरे मोहल्ले में हादसे के बाद ऐसा आक्रोश पैदा हुआ कि मोहल्लेवासियों ने छावनी-बस स्टैंड मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया।

टोंक में बिजली लाइन...- India TV Hindi
टोंक में बिजली लाइन टूटने से मौत का खतरा। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के टोंक शहर में आज उस समय होली के रंग में भंग पड़ गया जब अचानक ही 11 केवी विद्युत लाइन ब्लास्ट के साथ टूटकर मकान की छत पर गिर गई। पलक झपकते ही आधा दर्जन मकानों में कोहराम मच गया। एक मकान में तो पूरा परिवार ही काल का ग्रास बनते बनते बाल बाल बच गया।

हद की बात तो यह रही कि अब तक यह विद्युत लाइन 4 बार टूटकर गिर चुकी है लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अब तक नासूर बनी समस्या का समाधान नहीं किया। आक्रोशित लोगों ने छावनी-बस स्टैंड मार्ग पर जाम लगाया तो अधिकारियों ने मौके पर पहुंच समझाइश की।

मासूम को लगा हाई वोल्टेज करंट का झटका 

दरअसल, आज पुराने टोंक थाना इलाके में बस स्टैंड के नजदीक स्थित एनबीसी कॉलोनी में बाबूलाल चावला के मकान की छत पर 11 केवी विद्यु लाइन का तार टूटकर गिर गया। उस समय परिवार के सभी लोग होली का जश्न मना रहे थे। बच्चे टीवी देख रहे थे एक बच्ची मोबाइल को चार्ज लगाकर उससे वीडियो देख रही थी। अचानक हुए हादसे में जैसे ही एलसीडी टीवी में ब्लास्ट हुआ तो परिवार में कोहराम मच गया। मोबाइल देख रही मासूम बच्ची को भी हाई वोल्टेज करंट का झटका लगा तो मोबाइल हाथ से छूटकर दूर जा गिरा।

धमाके के साथ उपकरण जले।
Image Source : REPORTER INPUTधमाके के साथ उपकरण जले।

मोहल्लेवासियों ने जाम लगाकर किया विरोध

पूरे मोहल्ले में हादसे के बाद ऐसा आक्रोश पैदा हुआ कि मोहल्लेवासियों ने छावनी-बस स्टैंड मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। सूचना मिलते ही पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की समझाइश के बाद विद्युत विभाग ने लिखित आश्वासन दिया। तब कही जानकर आक्रोशित लोग शांत हुए।

11 केवी लाइन ब्लास्ट के साथ टूटकर गिरी।
Image Source : REPORTER INPUT11 केवी लाइन ब्लास्ट के साथ टूटकर गिरी।

मौके पर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष

इधर हादसे के बाद परिवारजनों ने बताया कि अब तक चार बार हादसे हो चुके है। लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी सालों पुरानी इस विद्युत लाइन को ना तो हटा रहे है ना ही बदल रहे है। ऐसे में अब अगर विभाग के अधिकारी इसे नहीं हटाएंगे तो जल्द ही उग्र आंदोलन करेंगे। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा भी मौके पर पहुंचे और विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समस्या के समाधान की मांग की और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ तो फिर कांग्रेसी विरोध करेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले भी टोंक शहर सहित जिलेभर में विद्युत लाइन टूटने के कई बड़े हादसे हो चुके है जिसमें कई लोगों की मौत हो चुकी है। एक हादसे में तो विद्युत विभाग के लाइनमैन की भी मौत हो चुकी है।

(रिपोर्ट- पुरूषोत्तम जोशी)

यह भी पढ़ें-

यूपी: होली पर भीषण सड़क हादसा, कार को डबल डेकर बस ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौके पर मौत, 6 से ज्यादा घायल

होली पर तिरंगे में लिपटकर आया वायुसेना के जवान का शव, ये दृश्य देख भर आईं सभी की आंखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।