1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: महिला की मौत के बाद हंगामा, भीड़ ने डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारियों को जमकर पीटा, सामने आया VIDEO

राजस्थान: महिला की मौत के बाद हंगामा, भीड़ ने डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारियों को जमकर पीटा, सामने आया VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 01, 2026 07:56 am IST,  Updated : Feb 01, 2026 08:05 am IST

राजस्थान में एक महिला की मौत के बाद उसके परिजन इतने ज्यादा हिंसक हो गए कि उन्होंने डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारियों पर ही हमला कर दिया। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है।

Rajasthan- India TV Hindi
भीड़ ने डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारियों को जमकर पीटा Image Source : PTI

धौलपुर: राजस्थान के एक हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। मौके पर मौजूद परिजनों की भीड़ ने डॉक्टर और हॉस्पिटल कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भीड़ द्वारा डॉक्टर और हॉस्पिटल के कर्मचारियों के साथ मारपीट की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला राजस्थान का है, जहां धौलपुर में महिला की मौत के बाद भीड़ ने डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारियों पर हमला किया। इस मामले में 6 लोग हिरासत में लिए गए हैं और उनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।

पुलिस का सामने आया बयान

इस मामले में पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस ने कहा कि भारत हॉस्पिटल से सूचना मिली थी कि वहां मारपीट हुई है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर हॉस्पिटल के बाहर कुछ लोग मौजूद दिखे, जिनसे पूछताछ की गई। हॉस्पिटल की ओर से बताया गया कि किसी मरीज के परिजनों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। 

सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को पकड़ा गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अस्पताल में डॉक्टरों पर हमला चिंता का विषय

ये पहला मामला नहीं है, जब मरीज की मौत होने पर डॉक्टर और कर्मचारियों से मारपीट की गई हो। पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। ये हाल तब है, जब सरकार ने डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर व्यापक गाइडलाइन जारी कर रखी है। इसके बावजूद मरीजों के परिजनों के कान पर जूं नहीं रेंगती और वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसे मामलों में और भी ज्यादा सख्त कार्रवाई की जरूरत है, जिससे डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अब देखना ये होगा कि इस मामले में अस्पताल प्रशासन और पुलिस मिलकर क्या कार्रवाई करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।