1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजेंद्र गुढ़ा मामले में सुखजिंदर रंधावा से मीटिंग का दौर जारी, मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना

राजेंद्र गुढ़ा मामले में सुखजिंदर रंधावा से मीटिंग का दौर जारी, मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Avinash Rai
 Published : Jul 22, 2023 12:53 pm IST,  Updated : Jul 22, 2023 12:53 pm IST

जब से राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त किया गया है उसके बाद से कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल कांग्रेस नेता अब लगातार प्रभारी सुखजिंदर रंधावा से मिल रहे हैं।

Rajendra Gudha case meeting with Sukhjinder Randhawa continues cabinet reshuffle likely- India TV Hindi
सीएम अशोक गहलोत Image Source : PTI

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बयान ने राजनीतिक हलचल तेज है। शुक्रवार के दिन विधानसभा सत्र के दौरान गुढ़ा ने मणिपुर मामले पर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान कहा कि हमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा के मामले में हम असफल हो गए। इसपर सदन में मौजूद विपक्षी नेताओं ने खूब समर्थन किया। इस बयान के बाद सीएम अशोक गहलोत ने 6 घंटे भीतर ही गुढ़ा को मंत्रिमंडल से हटा दिया। सीएम की इस सिफारिश को राज्यपाल ने भी मंजूर कर लिया है। 

राजस्थान मंत्रिमंडल में होगा बदलाव?

हालांकि जब से राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त किया गया है उसके बाद से कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल कांग्रेस नेता प्रभारी सुखजिंदर रंधावा से लगातार मिल रहे हैं। कांग्रेस के सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन भी रंधावा से मिलने के लिए पहुंचे थे। बता दें कि यह मुलाकात सिविल लाइन में स्थित एक अपार्टमेंट में हो रही है। ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल देखने को मिल सकता है। यह मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले एक एक्सरसाइज के तरह देखा जा रहा है। 

कौन हैं राजेंद्र गुढ़ा?

इस मीटिंग के बाद कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, काजी निजामुद्दीन, अमृता धवन, वीरेंद्र सिंह सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात कर सकते हैं। सीएम अशोक गहलोत की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन चारों नेताओं के अलावा गोविंद सिंह डोटासरा के भी मौजूद रहने की संभावना है। बता दें कि गुढ़ा को कुछ वक्त पहले तक अशोक गहलोत का कट्टर समर्थक माना जा रहा था। लेकिन डेढ़ साल पहले वो सचिन पायलट के खेमे में आ गएं और गहलोत से उनकी दूरियां बढ़ गई। गुढ़ा लागातर पायलट के साथ मंच साझा करते दिखते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।