1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी; फ़तेहपुर सबसे ठंडा स्थान

राजस्थान में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी; फ़तेहपुर सबसे ठंडा स्थान

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Nov 18, 2025 10:49 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 11:01 pm IST

राजस्थान में सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है जहां अनेक जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है।

राजस्थान में सर्दी - India TV Hindi
राजस्थान में सर्दी Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगा है और सीकर जिले के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि अधिकांश क्षेत्रों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से काफी कम है। सीकर का फ़तेहपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया।

नवंबर में सर्दी तोड़ रही है रिकॉर्ड 

प्रदेश में इस नवंबर में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। माउंट आबू में सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह खुले मैदानों में पाले की सफेद चादर बिछी नजर आई। सौर पैनलों, वाहनों की छतों, खेतों और पौधों पर भी पाले की परत बन गई। राज्य में अगले 24 घंटे तक तापमान और गिर सकता है। जिससे ठंड और बढ़ सकती है। 

शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने  अगले 24 घंटे के दौरान अजमेर, झुंझुनू, कोटा, सीकर और टोंक जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। 15 साल के अंतराल के बाद नवंबर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। पर्यटन स्थल माउंट आबू में आमतौर पर दिसंबर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच जाता है। 1 दिसंबर 2022 को न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु पर दर्ज किया गया।

सोमवार को कुल 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इनमें फ़तेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री, सीकर में 5.5 डिग्री, नागौर में 5.6 डिग्री और लूणकरणसर में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। 15 साल के अंतराल के बाद नवंबर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। पर्यटन स्थल माउंट आबू में आमतौर पर दिसंबर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच जाता है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।