1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: क्या पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है विवाद? पायलट ने गहलोत को पत्र लिख की ये मांग

राजस्थान: क्या पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है विवाद? पायलट ने गहलोत को पत्र लिख की ये मांग

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 12, 2020 06:34 pm IST,  Updated : Sep 12, 2020 06:34 pm IST

पायलट ने कहा है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधिमंडलों ने उनसे मिलकर और प्रतिवेदनों के जरिए इस मुद्दे को उठाया है। इसके अलावा पायलट ने देवनारायण बोर्ड व देवनारायण योजना के तहत आने वाले विकास कार्यों के ठप होने का भी जिक्र किया है।

Sachin Pilot writes to Ashok gehlot for MBC quota । राजस्थान: क्या पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है विवाद? - India TV Hindi
राजस्थान: क्या पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है विवाद? पायलट ने गहलोत को पत्र लिख की ये मांग Image Source : FILE PHOTO

जयपुर. पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राज्य की सरकारी नौकरियों में अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) को पांच प्रतिशत आरक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि चुनावी घोषणा के बावजूद यह आरक्षण अभी तक लागू नहीं किया गया है। 

पायलट ने अपने पत्र में लिखा है, ‘‘मेरे संज्ञान में लाया गया है कि राज्य सरकार द्वारा निकाली गई भर्तियों में एमबीसी समाज को पांच प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया जा रहा है।’’ पूर्व उपमुख्यमंत्री का यह पत्र शनिवार को मीडिया में जारी हुआ। उन्होंने लिखा है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 और रीट भर्ती 2018 में भी पांच प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया गया।

पायलट ने कहा है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधिमंडलों ने उनसे मिलकर और प्रतिवेदनों के जरिए इस मुद्दे को उठाया है। इसके अलावा पायलट ने देवनारायण बोर्ड व देवनारायण योजना के तहत आने वाले विकास कार्यों के ठप होने का भी जिक्र किया है। उनके अनुसार लोग इन दोनों योजनाओं को उचित बजट आवंटन के साथ कार्यान्वित करने की मांग कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।