1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. वाहन ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; मचा कोहराम

वाहन ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; मचा कोहराम

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 05, 2024 02:47 pm IST,  Updated : May 05, 2024 02:51 pm IST

सवाई माधोपुर में वाहन और कार में टक्कर हो गई। इस घटना में कार सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मनीष शर्मा के बच्चे मनन और दीपाली के रूप में हुई है।

प्रतीकात्मक फोटो - India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

राजस्थान के सवाई माधोपुर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इस घटना में कार में सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बनास नदी पुल के पास उस वक्त हुआ, जब अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग सवाई माधोपुर के गणेश मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। बौंली थाने के उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया, "अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।" उन्होंने बताया कि दो घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचना कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मनीष शर्मा एवं उसकी पत्नी अनीता, कैलाश शर्मा एवं उसकी पत्नी संतोष, सतीश शर्मा एवं उसकी पत्नी पूनम के रूप में हुई। घायलों की पहचान मनीष शर्मा के बच्चे मनन और दीपाली के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि कार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

ट्रक पलटने से चालक की मौत

इससे पहले बुधवार को राजस्थान के पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान अजमेर के मसूदा निवासी आमिर (35) के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि रामपुरा की ढाणी के निकट ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक के पलटने के बाद उसमें आग लग गई, जिसमें चालक की मौत हो गई। (भाषा)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।