1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. कॉलेज में PGDCA परीक्षा के दौरान खुलेआम हो रही थी सामूहिक नकल, फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा; VIDEO वायरल

कॉलेज में PGDCA परीक्षा के दौरान खुलेआम हो रही थी सामूहिक नकल, फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा; VIDEO वायरल

 Reported By: Manish Bhattacharya Written By: Vinay Trivedi
 Published : Aug 12, 2026 05:36 pm IST,  Updated : Aug 12, 2026 05:46 pm IST

सीकर के परीक्षा केंद्र में छात्र सामूहिक नकल करते हुए पकड़ गए हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र एक-दूसरे के पास बैठकर परीक्षा देते नजर आ रहे हैं।

Sikar Mass Cheating Case- India TV Hindi
सीकर के कॉलेज में छात्र सामूहिक रूप से नकल करते हुए पकड़े गए। Image Source : REPORTERS INPUT

राजस्थान के सीकर में सामूहिक नकल का मामला आया सामने आया है। पीजीडीसीए परीक्षा में सामूहिक नकल का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल है। ये वायरल वीडियो सीकर के विश्व भारती कॉलेज का बताया जा रहा है। बता दें कि जगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के फ्लाइंग स्क्वॉड ने छापा मारा था। तभी सामूहिक नकल करते हुए छात्र पकड़े गए।

एग्जाम सेंटर पर हुई 9वें पेपर की परीक्षा यूनिविर्सिटी ने की निरस्त

इस घटना के बाद जगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय की तरफ से आदेश जारी करके प्रथम पाली के नौवें प्रश्न पत्र को निरस्त कर दिया गया। यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी पत्र में लिखा गया:

विश्वविद्यालय की तरफ से गठित उडनदस्ता दल ने विश्वभारती शिक्षाशास्त्री महाविद्यालय, सीकर परीक्षा केंद्र पर दिनांक 11.08.2026 को प्रथम पाली यानी 11.00 AM से 2.00 PM में नवम् प्रश्न पत्र में सामूहिक नकल मामला सामने आने के कारण उक्त एग्जाम सेंटर पर परीक्षा दे रहे सभी परीक्षार्थियों के 9वें प्रश्न पत्र की परीक्षा तुरंत प्रभाव से निरस्त की जाती है।

वीडियो में नकल करते दिखे परीक्षार्थी

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जब फ्लाइंग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा तो परीक्षार्थी नकल कर रहे थे। कुछ तो एक-दूसरे के पास ही बैठे हुए थे और कॉपी कर रहे थे।

एक-दूसरे के पास बैठे नकल करते मिले छात्र

कॉलेज में सामूहिक नकल का वीडियो जांच के लिए पहुंचे यूनिवर्सिटी के फ्लाइंग स्क्वॉड ने ही बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र अलग-अलग ग्रुप बनाकर बैठे दिख रहे हैं। उन्हें नियमानुसार दूर-दूर अपनी तय सीट पर नहीं बैठाया गया था। जिन लोगों की परीक्षा केंद्र के कमरों में छात्रों पर नजर रखने की ड्यूटी लगी थी, वह सामूहिक नकल पर एक तरह से आंख मूंदे रहे और नकल होने दी।

नकल कराने वालों पर कसी नकेल

बता दें कि इससे पहले जून के आखिर में जयपुर पुलिस ने पैरामेडिकल की डिप्लोमा परीक्षा में नकल और गड़बड़ी का भंड़ाफोड़ किया था। पुलिस ने इस मामले में नकल कराने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में पीजी कॉलेज का संचालक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया था।

ये भी पढ़ें- दिनदहाड़े हुई नकली लूट का खुलासा, जेवरात बेचकर प्लॉट खरीदने के लिए महिला ने रची थी फर्जी कहानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।