1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में तस्करों को कोई खौफ नहीं! पुलिस कांस्टेबल को पहले गोली मारी, फिर कार से कुचला

राजस्थान में तस्करों को कोई खौफ नहीं! पुलिस कांस्टेबल को पहले गोली मारी, फिर कार से कुचला

 Published : Sep 23, 2023 07:33 am IST,  Updated : Sep 23, 2023 07:33 am IST

राजस्थान के बारां जिले में एक पुलिस कांस्टेबल को तस्करों ने गोली मार दी है। तस्करों को जब इतने में भी तसल्ली नहीं मिली तो उन्होंने कांस्टेबल को गाड़ी से कई बार कुचला। इस घटना में पुलिस कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है।

Rajasthan Police- India TV Hindi
राजस्थान पुलिस Image Source : REPRESENTATIVE PIC

कोटा: राजस्थान के बारां से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तस्करों ने एक पुलिस कांस्टेबल को गोली मारने के बाद कार से कुचल दिया। कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने बताया कि राजस्थान के बारां जिले के वन क्षेत्र में जांच चौकी पर मादक पदार्थ तस्करों को रोकने की कोशिश करने पर राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल को पहले गोली मारी गई और इसके बाद उसे कार से कई बार कुचला गया। इस घटना में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल है।

तस्करों ने कांस्टेबल सुजान सिंह को उनके कमर के ऊपरी हिस्से में गोली मार दी और तीन बार गाड़ी से कुचला। घटना में सिंह के पैरों और गर्दन के हिस्से में चोटें आईं हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने किसी तरह पास की पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया। 

सारथल थाना के प्रभारी महावीर किराड ने गुरुवार रात हुई इस घटना का विवरण देते हुए कहा कि टीम को आते देख तस्कर अपना वाहन छोड़कर भाग गए, जिसमें से 241 किलोग्राम चूरा-पोस्ता जब्त किया गया। किराड ने कहा कि घायल कांस्टेबल का एकलेरा शहर के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

माफिया अतीक-अशरफ की हत्या के बाद गुर्गों की आई आफत!अतिन जफर प्रयागराज से गिरफ्तार, उमेश पाल मर्डर केस से है ये लिंक

बेटे को टिकट न मिलने पर नाराज हुए BRS विधायक मयनामपल्ली हनुमंत राव, दे दिया इस्तीफा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।