1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Udaipur: कन्हैयालाल मर्डर केस में एक और शख्स गिरफ्तार, चलाता था नॉन वेज शॉप, पाकिस्तान से भी जुड़े हैं तार

Udaipur: कन्हैयालाल मर्डर केस में एक और शख्स गिरफ्तार, चलाता था नॉन वेज शॉप, पाकिस्तान से भी जुड़े हैं तार

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jul 05, 2022 09:44 am IST,  Updated : Jul 05, 2022 09:53 am IST

Udaipur: अब तक इस मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तार कर चुकी है। खबरों के अनुसार गिरफ्तार मोहसिन खानजीपीर का रहने वाला है। वह हाथीपोल इलाके में नॉन वेज की शॉप चलाता है।

Tailor Kanhaiya Lal murdered in Udaipur- India TV Hindi
Tailor Kanhaiya Lal murdered in Udaipur Image Source : FILE

Highlights

  • पुलिस अब तक पांच आरोपियों को कर चुकी गिरफ्तार
  • गिरफ्तार आरोपी मोहसिन खानजीपीर का रहने वाला है
  • वह हाथीपोल इलाके में नॉन वेज की शॉप चलाता है

Udaipur: उदयपुर कन्हैया लाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने मोहसीन नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को देर रात को गिरफ्तार किया है, जिसे NIA की टीम आगे की जांच और पूछताछ के लिए जयपुर ले गई है ।

गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान भी रहकर आया था 

आपको बता दें कि पुलिस ने अब तक इस मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तार कर चुकी है। खबरों के अनुसार गिरफ्तार मोहसिन खानजीपीर का रहने वाला है। वह हाथीपोल इलाके में नॉन वेज की शॉप चलाता है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि आरोपी मोहसिन साल 2014 में पाकिस्तान भी गया था। जहां वह कुछ दिन रूककर आया था। 

उदयपुर के सात थाना क्षेत्रों में लगा था कर्फ्यू 

गौरतलब है कि जिले में दो लोगों ने मंगलवार को एक दर्जी कन्हैयालाल (Kanhaiya Lal) की हत्या कर दी थी, जिसके बाद सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था। पिछले मंगलवार शाम से ही शहर के सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू (Curfew) लगा दिया गया था। उदयपुर (Udiapur)  के जिलाधीश ताराचंद मीणा ने बताया कि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को 12 बजे तक निलंबित किया गया है और सेवाओं को बहाल करने का निर्णय स्थिति की समीक्षा के बाद किया जायेगा। उन्होंने बताया, ‘‘ सोमवार को कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक दी गई है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है।’’ 

कन्हैयालाल की गला काटकर की थी हत्या

बता दें कि भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ एक विवादास्पद टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद देशभर में भारी बवाल मचा। इस बीच नूपुर (Nupur Sharma) को लेकर दर्जी कन्हैयालाल (Kanhaiya Lal) ने सोशल मीडिया पर नूपुर के समर्थन एक पोस्ट डाली थी, जिसको लेकर पिछले सप्ताह रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद नाम के दो लोगों ने कन्हैयालाल (Kanhaiya Lal) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। 

हत्या के बाद शहर में तनाव हो गया था जिसके बाद कर्फ्यू (Curfew) लगाया गया था। दोनों आरोपियों को वारदात के कुछ घंटों बाद राजसमंद के भीम क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया था। गुरुवार रात को दर्जी कन्हैयालाल (Kanhaiya Lal) की दुकान की रेकी और हत्या की साजिश में शामिल दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया था। चारों अभी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की हिरासत में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।