1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. भरभराकर गिरा जर्जर मकान, मलबे में दबी बच्ची सहित परिवार के 3 लोगों की मौत; देखें Video

भरभराकर गिरा जर्जर मकान, मलबे में दबी बच्ची सहित परिवार के 3 लोगों की मौत; देखें Video

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 27, 2023 09:08 am IST,  Updated : Jun 27, 2023 09:08 am IST

राजस्थान के उदयपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पुराना जर्जर मकान ढह गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग दब गए। मलबे में दबने से तीनों लोगों की मौत हो गई।

बारिश के बीच गिरा पुराना मकान- India TV Hindi
बारिश के बीच गिरा पुराना मकान Image Source : ANI

राजस्थान से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां के उदयपुर के श्रीनाथ जी मंदिर की हवेली में सोमवार रात एक मकान ढह गया। इस हादसे में एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मकान का ऊपरी हिस्सा ढहकर गिर गया। हादसे में एक 6 साल की बच्ची और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मकान बहुत पुराना और जर्जर हालत में था। 

इलाज के दौरान एक की मौत

मकान ढहने के बाद मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है, जिसमें तीन लोग दब गए। घायल शख्स को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब 8:15 बजे की है, जब मकान अचानक धराशायी हो गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग बाहर दौड़ पड़े। 

मलबे में तब्दील हो गया मकान

इस दौरान लोगों ने देखा कि मकान ढहकर मलबे में तब्दील हो गया है। लोगों ने वक्त गंवाए बिना मलबे से दबे परिवार को निकालने की कोशिश की। घर में उस वक्त तीन लोग मौजूद थे। तीनों उसमें में दब गए थे। बता दें कि उदयपुर में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। इससे पुराने मकान की हालत और ज्यादा खराब हो चुकी थी। ऐसे में यह बड़ा हादस हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।