1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. बीजेपी से दूरी के बाद अब राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाने में जुटीं वसुंधरा राजे, जानिए बेटे दुष्यंत को लेकर क्या है प्लान?

बीजेपी से दूरी के बाद अब राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाने में जुटीं वसुंधरा राजे, जानिए बेटे दुष्यंत को लेकर क्या है प्लान?

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 24, 2024 10:13 am IST,  Updated : Oct 24, 2024 07:42 pm IST

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अब भारतीय जनता पार्टी से दूरी बना ली है। वह पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं दिखाई देती हैं। अब वह अपने बेटे व सांसद दुष्यंत सिंह के लिए एक नया रास्ता तैयार किया है।

वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह- India TV Hindi
वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह Image Source : FILE PHOTO

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के प्रयास में लगी हैं। सूत्रों के अनुसार, वसुंधरा राजे अपने बेटे दुष्यंत सिंह को बीसीसीआई में लाने का प्रयास कर रही हैं। कहते हैं क्रिकेट और ग्लैमर दोनों साथ साथ चलते हैं। इसीलिए राजस्थान से एक और राजनीति का बड़ा चेहरा अब बीसीसीआई की पिच पर खेलने की तैयारी में है। ये चेहरा कोई और नहीं बल्कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे दुष्यंत सिंह हैं। 

ललित मोदी और वसुंधरा राजे में जबरदस्त ट्यूनिंग

बताया जा रहा है कि बीसीसीआई में एंट्री के लिए बेटे के लिए सियासी पिच खुद वसुंधरा राजे ने तैयार की है। राजस्थान में भाजपा की राजनीती से दुरी बना चुकी वसुंधरा राजे अब क्रिकेट की दुनिया में बेटे को बड़ी एंट्री दिलवाने के प्रयास में हैं। राजे और क्रिकेट का पुराना रिश्ता रहा है। ललित मोदी और वसुंधरा राजे की ट्यूनिंग जबरदस्त रह चुकी है।

आज नॉमिनेशन कर सकते हैं दुष्यंत सिंह

झालावाड़ जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में दुष्यंत सिंह ने अचानक से अपनी दावेदारी पेश की है। झालावाड़ जिला क्रिकेट संघ के चुनाव से पहले दुष्यंत सिंह ने चुपचाप से प्राइवेक क्रिकेट क्लब में एंट्री की थी। अब वह जिला झालावाड़ क्रिकेट संघ में एंट्री के लिए आज वह नॉमिनेशन के लिए पहुंच सकते हैं।

बीजेपी से सांसद हैं दुष्यंत सिंह

बता दें कि दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां से बीजेपी के सांसद हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में दुष्यंत सिंह को 8,65,376 वोट मिले थे। दुष्यंत सिंह ने कांग्रेस के उम्मीदवार उर्मिला जैन भाया को हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।