1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. ‘वसुंधरा बचा रही हैं गहलोत की सरकार को’, हनुमान बेनीवाल के बयान से राजस्थान की राजनीति में नया मोड़

‘वसुंधरा बचा रही हैं गहलोत की सरकार को’, हनुमान बेनीवाल के बयान से राजस्थान की राजनीति में नया मोड़

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2020 06:19 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 06:19 pm IST

राजस्‍थान में उठे सियासी बवंडर के बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए चौंकाने वाले ट्वीट किए हैं। 

Hanuman Beniwal- India TV Hindi
Hanuman Beniwal Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्‍थान में उठे सियासी बवंडर के बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए चौंकाने वाले ट्वीट किए हैं। बेनिवाल ने लगातार 2 ट्विट कर मामले में नया ट्विस्ट ला दिया है। बेनिवाल ने अपने ट्वीट में कहा कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अशोक गहलोत की अल्पमत वाली सरकार को बचाने का पुरजोर प्रयास कर रही हैं, राजे द्वारा कांग्रेस के कई विधायकों को इस बारे में फोन भी किए गए। प्रदेश व देश की जनता वसुंधरा-गहलोत के आंतरिक गठजोड़ की कहानी को समझ चुकी है !

Hanuman Beniwal Tweet
Image Source : TWITTERHanuman Beniwal Tweet

बेनिवाल ने अपने एक के बाद एक किए गए दूसरे ट्वीट में लिखा है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजने के राजस्थान कांग्रेस में उनके करीबी विधायकों से दूरभाष पर बात करके उन्हें अशोक गहलोत का साथ देने की बात कही, सीकर व नागौर जिले के एक एक जाट विधायकों को राजे ने खुद इस मामले में बात करके सचिन पायलट से दूरी बनाने को कहा, जिसके पुख्ता प्रमाण हमारे पास हैं! बता दें कि हनुमान बेनीवाल राजस्थान के जाट नेता तथा सांसद हैं और केंद्र की NDA सरकार में सहयोगी हैं।

बेनिवाल ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत जी जब से राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय हुए तब से जाट,गुर्जर व मीणा समाज के कई वरिष्ठ नेताओं की राजनैतिक हत्या की है,जिसके उदाहरण जनता के सामने है !

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।