1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. हैरान करने वाली खबर! ट्रेन की चपेट में आकर हुई पत्नी की मौत तो पति ने भी ट्रेन के सामने कूदकर की सुसाइड

हैरान करने वाली खबर! ट्रेन की चपेट में आकर हुई पत्नी की मौत तो पति ने भी ट्रेन के सामने कूदकर की सुसाइड

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 20, 2024 07:52 am IST,  Updated : Jul 20, 2024 07:52 am IST

राजस्थान के चूरू जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जैसे ही ये जानकारी उसके पति को मिली तो उसने भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

Rajasthan- India TV Hindi
ट्रेन से पति-पत्नी की मौत Image Source : REPRESENTATIVE PIC

जयपुर: राजस्थान के चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घर से निकली एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पत्नी की मौत की सूचना मिलने के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी गीता रानी ने बताया कि वार्ड 23 निवासी बाबूलाल रेगर (50) का उसकी पत्नी संतोष रेगर (43) से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था जिसके बाद दोनों घर से निकल गये। 

महिला घर के पास राजलदेसर के रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पहुंच गई जहां किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ देर बाद जब बाबूलाल रेगर को पत्नी की मौत की सूचना मिली तो वह भी बीकानेर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद गए जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये है। 

अनूपगढ़ में भी पति-पत्नी से जुड़ा मामला

एक मामला राजस्थान के अनूपगढ़ जिले से भी सामने आया। यहां एक पति ने अपनी अपनी पत्नी की हत्या करके खुद की भी जान देने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। पति का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

अनूपगढ़ जिले के गांव दो एलएम में करतारा राम ने अपनी पत्नी नथली देवी की कस्सी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी भतीजी को बताया कि उसने मर्डर किया है और अब खुद भी मरने जा रहा है। इसके बाद करतारा ने कीटनाशक पी लिया। जब उससे भी मौत नहीं हुई तो उसने फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश की। हालांकि ग्रामीणों ने उसे बचा लिया और हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया। (इनपुट: भाषा) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।