1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. झुंझुनूं में चारों ओर बिछ गई 60 से ज्यादा भेड़ों की लाशें, बाड़े में दिखा भयानक दृश्य

झुंझुनूं में चारों ओर बिछ गई 60 से ज्यादा भेड़ों की लाशें, बाड़े में दिखा भयानक दृश्य

 Published : Nov 29, 2025 04:38 pm IST,  Updated : Nov 29, 2025 04:38 pm IST

शुक्रवार देर रात बाड़े में भेड़ों की आवाज सुनकर पड़ोसी ने सतपाल को फोन पर सूचना दी। परिवार मौके पर पहुंचा तो बाड़े में भयानक दृश्य था। सतपाल के रेवड़ में कुल 100 भेड़ें थीं, जिनमें से अधिकांश मृत मिलीं।

sheep killed- India TV Hindi
अज्ञात जंगली जानवर ने पशुपालक की 60 से अधिक भेड़ों को उतारा मौत के घाट। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी ब्लॉक के डुलानिया गांव में शुक्रवार देर रात एक अज्ञात जंगली जानवर ने बाड़े में घुसकर 60 से अधिक भेड़ों का शिकार कर मौत के घाट उतार दिया। पशुपालक सतपाल के रेवड़ में कुल 100 भेड़ें थीं, जिनमें से अधिकांश मृत मिलीं। इस घटना से इलाके के पशुपालकों में भय और निराशा का माहौल बन गया है।

पशुपालक को 5 लाख से ज्यादा का नुकसान

घटना शुक्रवार रात करीब 2 बजे खालवाली जोहड़ी के पास बने बाड़े में हुई। भेड़ों की आवाज सुनकर पड़ोसी ने सतपाल को फोन पर सूचना दी। परिवार मौके पर पहुंचा तो बाड़े में भयानक दृश्य था। इस हमले से पशुपालक को 5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। 

वन विभाग ने करवाया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही पिलानी पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम करवाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हमलावर जानवर की पहचान करने और पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

(रिपोर्ट- अमित शर्मा)

यह भी पढ़ें-

शादी के 24 घंटे बाद दूल्हे की हो गई मौत, टॉयलेट में मिली डेड बॉडी, दुल्हन का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

जयपुर के रिहायशी इलाके में घूम रहा तेंदुआ पकड़ा गया, एक दुकान में था छिपा; लगभग 3 घंटे चला अभियान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।