1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में भारी बारिश का तांडव, अजमेर में रोड पर बहा युवक; बारां में तिनके की तरह बह गए दो ट्रैक्टर

राजस्थान में भारी बारिश का तांडव, अजमेर में रोड पर बहा युवक; बारां में तिनके की तरह बह गए दो ट्रैक्टर

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 19, 2025 06:46 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 07:28 pm IST

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। रिहायशी इलाकों और दुकानों में पानी घुस गया है। कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

तेज बहाव में बह गया युवक और दो ट्रैक्टर- India TV Hindi
तेज बहाव में बह गया युवक और दो ट्रैक्टर Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। गांवों, घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। हाईवे पर पानी भर गया है। अजमेर में एक युवक दुकान के सामने वाली रोड पर पानी के तेज बहाव में बह गया। बारां में दो ट्रैक्टर और ट्राली तिनके की तरह बह गए। 

तिनके की तरह बह गए दो ट्रैक्टर

 
बारां जिले के पार्वती नदी में दो ट्रैक्टर और एक ट्राली तिनके की तरह बह गए। नदी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते भारी भरकम दोनों ट्रैक्टर और एक ट्राली नदी के भीतर बहते हुए समा गए। जानकारी के अनुसार, कोटड़ी सुंडा गांव में बीती रात नदी किनारे पत्थर लेने गया ट्रैक्टर ट्राली फंस गया। जिसके बाद चालक रात को ट्रैक्टर ट्राली को वहीं खड़ा करके आ गया। आज दोपहर में जब एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को नदी से निकलने की कोशिश की जा रही थी। तभी में पानी का तेज बहाव आ गया। 

इसी दौरान ट्रैक्टर को खींच रही जेसीबी की रस्सी टूट गई और सारा दबाव उसे निकाल रहे ट्रैक्टर पर पड़ गया। पानी के दबाव के चलते नदी के अंदर मौजूद ट्रैक्टर ट्राली ने बाहर खड़े ट्रैक्टर को भी नदी में खींच लिया।  इस दौरान ट्रैक्टर पर बैठा चालक भी नदी के बीच जाने लगा, लेकिन समय रहते ट्रैक्टर से कूद कर उसने अपनी जान बचा ली। कुछ ही सेकंड में देखते ही देखते दोनों ट्रैक्टर ट्राली नदी के तेज बहाव में बह गए।

अजमेर में बह गया युवक

भारी बारिश से अजमेर शहर पानी-पानी हो गया है। अजमेर सिटी, आनासागर चौपाटी एरिया पानी से लबालब हो गया है। अजमेर-जयपुर हाईवे पर पानी भर गया है। ऐसा लग रहा है कि मानों यह हाइवे नहीं नदी है।  

यहां देखें वीडियो

 वहीं, जालौर जिले में मानसून हुआ सक्रिय कल रात से कहीं रुक-रुक कर हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। निचले इलाकों में पानी भरने की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कस्बे की गलियों में पानी भर जाने की वजह से लोगों को पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। जिले के सायला रानीवाड़ा भीनमाल जसवंतपुरा चितलवाना सांचौर क्षेत्र में कल रात से रिमझिम बारिश हो रही है। 

बता दें कि राजस्थान के कई जिलों में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हुई है। इसकी वजह से जनजीवन पर भारी असर पड़ा है। कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नदियां उफान पर हैं। 

 (बारां से राम मेहता, अजमेर से राजकुमार वर्मा और जालौर से हीरालाल की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।