ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 8 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, इन राशियों के जातकों के लिए व्यापार में आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने और वित्तीय फैसले फायदेमंद रहने के संकेत हैं, जबकि कुछ लोगों को बिजनेस में बड़ी डील मिल सकती है। पढ़िए शनिवार का दिन कौन सी राशियों के लिए लकी साबित होगा और विस्तार से जानते हैं कल की भाग्यशाली राशियों का राशिफल।
मेष राशि: इन जातकों के लिए कल का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। किसी पुरानी परेशानी को अपनी समझदारी से सुलझाने में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे और आपकी तारीफ भी हो सकती है। परिवार से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी, हालांकि किसी करीबी की मदद करने का अवसर भी मिलेगा।
वृष राशि: आपके लिए कल का दिन लाभकारी साबित हो सकता है। अपनी योग्यता और मेहनत के बल पर आप किसी महत्वपूर्ण काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिए गए फैसले आगे चलकर फायदा देंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। छात्रों के लिए भी दिन सकारात्मक है और स्वास्थ्य सामान्य रहने की उम्मीद है।
तुला राशि: कल का दिन तुला राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रह सकता है। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलेंगी, लेकिन पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतना जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे और आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों को किसी विषय में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।
मीन राशि: आपके लिए कल का दिन सुनहरे अवसर लेकर आ सकता है। कारोबार में कोई बड़ी डील हाथ लगने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मेहनत के दम पर व्यापार में विस्तार होगा और परिवार में खुशहाली आएगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। अगर नया घर खरीदने की योजना है तो परिवार के वरिष्ठ सदस्य की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। खान पान पर ध्यान देना भी जरूरी है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: नाखूनों के आकार से खुलते हैं आपकी पर्सनैलिटी के बड़े राज, स्वभाव के साथ ही पता चलती हैं आपकी आदतें