1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 12 अगस्त 2026 का राशिफल: हरियाली अमावस्या पर मेष-सिंह के लिए खुशखबरी, कन्या और कुंभ राशि वालों को चलना होगा संभलकर

12 अगस्त 2026 का राशिफल: हरियाली अमावस्या पर मेष-सिंह के लिए खुशखबरी, कन्या और कुंभ राशि वालों को चलना होगा संभलकर

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Aug 12, 2026 06:11 am IST,  Updated : Aug 12, 2026 06:11 am IST

हरियाली अमावस्या के दिन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति सभी राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आ रही है। किसी राशि के लिए व्यापार और नौकरी में लाभ के योग हैं, तो किसी को परिवार और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी। यहां पढ़िए आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal, rashifal, today horoscope, 12 August 2026 ka rashifal- India TV Hindi
12 अगस्त 2026 का राशिफल Image Source : INDIA TV

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और बुधवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज रात 11 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 26 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज हरियाली अमावस्या है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। यहां विस्तार से पढ़िए दैनिक राशिफल। 

मेष राशि

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा और आपको धन लाभ के नए सोर्स भी नजर आ सकते हैं। आज आपको रोजगार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ उठाकर आप आगे बढ़ सकते हैं। आज आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आज आपको दिन भर के कामों से आलस्य महसूस होगा परन्तु आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे।

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 1

वृष राशि

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण रहेगा। आज आपके पराक्रम और धैर्य में वृद्धि होगी, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज बेटे की सफलता से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज आपका दांपत्य जीवन सौहार्द से भरा रहेगा, आप जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपको किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

  • शुभ रंग - गुलाबी
  • शुभ अंक - 2

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आज आपके दैनिक जीवन की गतिविधियाँ अच्छी चलेंगी। आज आपका झुकाव अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप काम पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। आज आपको नौकरी में उन्नति करने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा।

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 4

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका काम मन मुताबिक होगा। आज मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। आज आप भाई बहनों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे, सबके साथ अच्छे से इंजॉय करेंगे। आज आप काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आज आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं लेकिन आज आप खुद को शांत बनाये रखें।

  • शुभ रंग - भूरा
  • शुभ अंक - 7

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। आज किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आज आपको ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम सही समय पर पूरा हो जायेगा। आज सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे, इससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 1

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आप व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। आज आपको ऑफिशियल पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

  • शुभ रंग - काला
  • शुभ अंक - 3

तुला राशि

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। आज वर्कप्लेस पर आपको किसी कार्य के लिए सहकर्मियों और सीनियर्स की मदद मिलेगी जिससे आपके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। आज आप व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने के लिए अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मीटिंग कर सकते हैं। आज कपड़ा व्यापारियों को अधिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज वैवाहिक जीवन में सुख सौहार्द की बढ़ोतरी होगी और परिवार में सम्पन्नता बनी रहेगी। आज आप अपनी गलतियों को सुधार कर आगे बढने का प्रयास करेंगे।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 4

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज व्यापार में आपको अच्छा लाभ होगा। आज नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप नया वाहन लेने का विचार परिवार जनों से करेंगे। आज पारिवारिक सुख सौहार्द बना रहेगा और संतान से सुख मिलेगा। आज आपके अधूरे व साहसिक कार्य के पूरा होने के योग बन रहे हैं। आज आप अधिक भरोसा करके किसी से अपनी बातें शेयर न करें। आज आप जीवनसाथी को खुश होने की वजह देंगे।

  • शुभ रंग - मैरून
  • शुभ अंक - 8

धनु राशि

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके सोचने की क्षमता में तेजी आयेगी और आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। आज ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आप किसी विषय को समझने के लिए सीनियर की मदद ले सकते हैं। आज आप अधिक खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज परिवार में मांगलिक कार्य होने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है।

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 2

मकर राशि

मकर राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। आज आपको बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आज आपको कारोबार में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज नए व्यक्तियों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी।

  • शुभ रंग - सुनहरा
  • शुभ अंक - 1

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है। आज अचानक आपके घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आज आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉजिटिव नजरिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। आज कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है, इसलिए आप अपना ध्यान रखें। आज किसी दोस्त से मिलकर आपको बहुत ख़ुशी होगी।

  • शुभ रंग - मैजेंटा
  • शुभ अंक - 9

मीन राशि

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त मिलेंगे, जो आपकी तरक्की में सहायक होंगे। आज आप किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे व्यक्तियों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। आज आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा और आज आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

  • शुभ रंग - सफेद
  • शुभ अंक - 2

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: किचन में गुस्सा करना पड़ सकता है भारी! वास्तु अनुसार खाना बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।