1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. कल इन 4 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, नौकरी-कारोबार में मिलेगा बड़ा फायदा, रुके काम होंगे पूरे, ये हैं कल की लकी राशियां

कल इन 4 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, नौकरी-कारोबार में मिलेगा बड़ा फायदा, रुके काम होंगे पूरे, ये हैं कल की लकी राशियां

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Aug 12, 2026 07:20 pm IST,  Updated : Aug 12, 2026 07:20 pm IST

13 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इन राशियों को नौकरी-कारोबार, धन और परिवार से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। जानिए कौन सी हैं वे 4 लकी राशियां, जिनके लिए कल का दिन खुशियों और सफलता से भरा रह सकता है।

kal ki bhagyashli rashiyan, कल की लकी राशियां, कल की भाग्यशाली राशियां- India TV Hindi
kal ki bhagyashli rashiyan Image Source : PINTEREST

ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर हर राशि पर अलग-अलग देखने को मिलता है। कल भी कुछ राशियों के सितारे बाकी राशियों के मुकाबले ज्यादा मजबूत रहने वाले हैं। इन जातकों को रुके हुए कामों में सफलता मिलने के साथ नौकरी और कारोबार में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अगर आपकी राशि भी इसमें शामिल है, तो कल का दिन आपके लिए शानदार हो सकता है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कल की भाग्यशाली राशियों का राशिफल

  1. वृष राशि: आपके लिए 13 अगस्त का दिन शानदार रहने वाला है। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है और यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं, जिससे कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में किसी करीबी रिश्तेदार के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बन सकता है और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी भी संभव है।
  2. सिंह राशि: इन जातकों के लिए भी कल का दिन काफी अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। दुकानदारों के लिए दिन लाभदायक रहेगा और आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को नौकरी के बेहतर ऑफर मिलने के योग हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी खुशी दे सकती है।
  3. कन्या राशि: कल आपको कारोबार में बड़ी डील मिलने के संकेत हैं। इससे व्यापार में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। किसी शुभ समाचार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में रिश्तों के बीच तालमेल बनाए रखने में आप सफल होंगे। मनोरंजन पर खर्च हो सकता है, लेकिन इससे आपको खुशी मिलेगी। शाम को बच्चों के साथ बाहर घूमने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
  4. धनु राशि: कल का दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है। आपके कई काम मन के मुताबिक पूरे हो सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपके सकारात्मक रवैये से प्रभावित होकर बॉस आपको कोई उपयोगी उपहार दे सकते हैं। स्टूडेंट्स पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए अपने टाइम टेबल में बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन खुश रहेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 13 अगस्त को होगी चंद्र-केतु की घातक युति, 3 राशियों का डगमगा सकता है आर्थिक पक्ष, रहना होगा सतर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।